नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। दर्जनो मंत्रियों के साथ आज उन्होंने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। हजारों की भीड़ के सामने जैसे ही नीतीश कुमार ने कहा कि मैं नीतीश कुमार…लोगों का उल्लास चरम पर पहुंच गया। एनडीए की नई बिहार सरकार में सभी दलों के मंत्रियों की बात करें तो भाजपा से कुल 14, जदयू से 8, चिराग की पार्टी के 2 और मांझी तथा कुशवाहा की पार्टी से एक नेता को मंत्री बनाया गया है।
ये हैं नीतीश कैबिनेट के 12 नए चेहरे
नई नीतीश सरकार में उनकी पिछली कैबिनेट के 19 मंत्रियों को इसबार मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिल पाई है। वहीं इसबार कुल 12 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी गई है। इन 12 लोगों में भाजपा के रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, अरुण सिंह टाइगर, संजय टाईगर, रमा निषाद, रौशन कुमार लखेंद्र, चिराग की पार्टी लोजपा आर से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह जबकि रालोमो से कुशवाहा के बेटे दीपक प्रसाद पहली बार मंत्री बने हैं।
मुख्यमंत्री के साथ ये बने मंत्री
सम्राट चौधरी
विजय कुमार
विजय कुमार चौधरी
विजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नबीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मोहम्मद जमा
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार
श्रेयसी सिंह
प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश