डोरीगंज : धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले चिरांद विकास परिषद के संस्थापक सदस्य व अवकाश प्राप्त प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर चिरांद विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कांत ओझा,तारकेश्वर सिंह, उदय चौधरी, श्रीकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, सुशील पाण्डेय, जयदिनेश पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिण विपिन कुमार सिंह, चन्देश्वर सिंह कुशवाहा राजकिशोर प्रसाद ,चंदन भक्त,भानू प्रताप सिंह आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर शोक
चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि आध्यात्मिक व धार्मिक प्रवृति के रघुनाथ सिंह का समाज के लिए बड़ा योगदान रहा है। वे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से सन 2000 से अवकाश प्राप्त करने के बाद गांव मे धार्मिक अध्यात्मिक आयोजन मे बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। वे पिछले 20वर्षों से चिरांद विकास परिषद के संस्थापक सदस्य थे तथा चिरांद मे होने वाली गंगा महाआरती मे सामिल रहते थे। श्री सिंह का जन्म 1942मे हुआ था। श्री सिंह के दो पुत्र एक पुत्री के साथ नाती पोता से भरापुरा परिवार है। उनका अंतिम संस्कार चिरांद के रामघाट पर किया गया मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र हरेश्वर सिंह ने दी।