Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के बाद NDA में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसको लेकर NDA में बैठक का दौर जारी है। इसी क्रम में NDA घटक दल HAM के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाए जाने की ईच्छा जाहिर करने लगे हैं।
मालूम हो कि संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री पद पर रहे हैं। अब जब चर्चा हो रही है, कि हम पार्टी से एक ही मंत्री बनेगा, तो ऐसे में संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज हुई है। एनडीए के घटक जदयू, हम के नेताओं ने इस तरह की मांग की है। HAM के कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि मगध के संपूर्ण विकास के लिए जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी को डिप्टी सीएम बनना चाहिए। इससे मगध क्षेत्र की लंबित कई योजनाएं पूरी हो सकेगी।
जदयू नेता सब्लू खान ने कहा कि जनता चाहती है, कि इमामगंज गया या पड़ोसी जिलों का विकास करने के लिए मांझी जी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाए। वहीँ, उन्होंने कहा कि हम लोग पटना में इस बात को रखेंगे, हालांकि एनडीए का जो फैसला होगा, वह मान्य होगा। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता सिकंदर खान बताते हैं, कि संतोष कुमार सुमन महादलित परिवार से आते हैं और सभी का सम्मान करते हैं। यदि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाए, तो यह क्षेत्र का सौभाग्य होगा।
वहीँ, HAM नेता दिवाकर कुमार का कहना है कि जनता चाहती है कि जब एनडीए को पूर्ण जनादेश मिला है, तो ऐसे में महादलित के विकास और गया के पूरी तरह से उत्थान के लिए कुछ अलग करना होगा। इसमें संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बना दिया जाए, तो यह मील का पत्थर वाली बात साबित होगी। वहीँ, डेप्यूटी सीएम बनाये जाने की मांग पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान मंत्री संतोष कुमार सुमन का कहना है कि यह विकास की जीत है। जनता की जीत है। इसके लिए मैं तमाम जनता को तमाम मतदाता को शुभकामना देता हूं। डिप्टी सीएम बनाने का कोई मामला नहीं है। हम लोग काम करते हैं जो काम दिया जाएगा वह काम करेंगे।