बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होने में अब बस दो दिन की देरी है। लेकिन अभी तक एनडीए में सीटों को लेकर तनातनी चल रही है। मांझी और चिराग नाराज हैं। बीजेपी चिराग पासवान को मनाने में जुटी है। इसबीच खबर है कि आज गुरुवार की सुबह लोजपा की आपात बैठक के बाद चिराग दिल्ली चले गए हैं। वहां उनसे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने उनके आवास पर भेंट की है। बताया जाता है कि इस मुलाकात के बाद चिराग ने 26 से 28 सीटों पर अपनी हामी भर दी है। लेकिन उन्होंने भाजपा से उसके सीटिंग विधायक वाली 4 सीटें और जदयू की 1 सीट मांग ली है। जानकारी के अनुसार ये सीटें हैं— लालगंज, गोविंदगंज, दानापुर, मटिहानी और बखरी। इनमें से मटिहानी को छोड़ सभी में भाजपा के सीटिंग विधायक हैं। मटिहानी सीट JDU की सीटिंग सीट है।
सूत्रों ने बताया कि पटना में लोजपा की आपात बैठक के बाद अचानक मंत्रालय के काम से दिल्ली गए चिराग पासवान और बीजेपी के बीच में डील तय हो गई है। चिराग बिहार में 26 से 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।
दिल्ली में मंत्री चित्यानंद राय गुरुवार दोपहर को चिराग पासवान के घर पहुंचे। घर से बाहर आने के बाद नित्यानंद ने रामविलास पासवान को याद कर कहा कि मैं यहां चिराग की मां से मिलने आया हूं। वे हमारे भी अभिभावक और चिराग के भी अभिभावक हैं। चिराग पासवान की मां से मिलने के बाद चित्यानंद ने कहा कि चिराग नाराज नहीं हैं। एनडीए में सब कुछ फाइनल हो गया है। अब बस ऐलान बाकी है। यह भी पता चला कि आज शाम से पहले दिल्ली में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी चिराग पासवान से मिलने वाले हैं। इसके बाद ही एनडीए की सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है।
अंदरखाने से जो खबरों आ रही हैंं उनके अनुसार चिराग ने 5 सीटों पर अपनी दावेदारी की है। इसमें से 4 सीटों पर बीजेपी के सीटिंग विधायक हैं। चिराग ने लालगंज, गोविंदगंज, दानापुर, मटिहानी और बखरी विधानसभा की सीट की मांग की है। मटिहानी को छोड़कर सभी सीटें बीजेपी की हैं। मटिहानी सीट JDU की सीटिंग सीट है। यह भी कहा गया कि चिराग के साथ बीजेपी दूसरे दौर की बात करने वाली है। उनसे बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और मंगल पांडेय मिलने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने चिराग को 22 सीटों का ऑफर दिया है। लेकिन चिराग पासवान इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं। वे पसंदीदा 5 सीटों के साथ 26 से कम पर मानने को तैयार नहीं हो रहे। इसी मुद्दे पर आज पटना में अरुण भारती ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई थी।