By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश की JDU को बड़ा झटका, परबत्ता विधायक संजीव सिंह RJD में गए

Amit Dubey
Last updated: October 3, 2025 11:44 am
By Amit Dubey 284 Views
Share
3 Min Read
नीतीश, JDU, झटका, विधायक, संजीव सिंह, RJD, परबत्ता
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी JDU को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट से मौजूदा जदयू विधायक डॉ. संजीव सिंह आज शुक्रवार को तेजस्वी की RJD में शामिल होने जा रहे हैं। यह विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में दल—बदल के खेल की शुरुआत मानी जा रही है। अभी एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन यादव जनसुराज में शामिल हो गए थे। आज जनता दल यूनाइटेड के विधायक डॉ. संजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने जा रहे हैं। JDU विधायक संजीव सिंह पिछले कुछ महीनों से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे।

- Advertisement -

RJD के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर को गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जदयू विधायक डॉ. संजीव आरजेडी में विधिवत शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ. संजीव अपने हजारों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिससे परबत्ता क्षेत्र का राजनीतिक संतुलन पूरी तरह बदल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. संजीव का एनडीए से मोहभंग होना पहले से तय था। एनडीए द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों से उनकी लगातार गैरमौजूदगी विशेषकर 27 सितंबर को परबत्ता सम्मेलन और 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से दूरी इस बदलाव के साफ संकेत थे।

जदयू सूत्रों के अनुसार विधायक डॉ. संजीव सिंह के पार्टी छोड़ने के पीछे मुख्य कारण आगामी विधानसभा चुनाव में JDU से टिकट कटने की प्रबल चर्चा बताई जा रही है। पिछले कुछ समय से वह नीतीश कुमार और JDU नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने पटना में ब्रह्मर्षि सम्मेलन आयोजित कर अपनी जाति के लोगों को गोलबंद करने का प्रयास किया था। राजनीतिक गलियारों में इस सम्मेलन को उनकी बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा और JDU पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था। खुद भूमिहार समुदाय से आने वाले डॉ. संजीव का RJD में शामिल होना तेजस्वी यादव के लिए एक महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है, क्योंकि RJD लगातार अपने पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण से बाहर निकलकर अन्य जाति समूहों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

TAGGED: JDU, RJD, झटका, नीतीश, परबत्ता, विधायक, संजीव सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?