नवादा : जिले में जर्सी गाय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये वही लोग हैं जो पीएम की स्व मां को गालियां देने पर चुप्पी साध लेते हैं लेकिन तेजस्वी की पत्नी को जर्सी गाय गाय कहने पर लाल हैं। यहां इनकी नजरों में महिलाओं का अपमान है लेकिन पीएम की मां के मामले में महिलाओं का सम्मान है। खैर! छोड़िये जनता सब देख रही है। नवादा के बाद रजौली में राजद की महिलाएं राजद पार्टी से निष्कासित पूर्वमंत्री राजबल्लभ यादव के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध में नारे लगाए एवं पुतला दहन कर विरोध जताया।
बता दें नवादा के राजद नेता व पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने खुली मंच से तेजस्वी प्रसाद यादव की पत्नी राजश्री यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण में राजश्री को जर्सी गाय की संज्ञा दिया था ,जिसके बाद विद्रोह शुरू हो गया। रजौली प्रखंड कार्यालय से राष्ट्रीय जनता दल की महिला नेत्री डॉक्टर सुनीता यादव की अध्यक्षता में महिला विंग्स विरोध में रैली निकाली और रजौली बायपास चौक पर पुतला दहन किया। मौके पर राजद महिला जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, रजौली प्रमुख सरोज देवी उपस्थित थी।
मौके पर डॉ सुनीता यादव ने कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता उसका पार्टी पक्षधर नहीं है। रजौली प्रमुख सरोज देवी समेत राजद नेत्रियों ने कहा कि राजबल्लभ प्रसाद जेल गए, लेकिन सुधरे नहीं है। वे और उनके परिवार हमेशा पार्टी विरोधी काम कर रहें हैं और हमेशा पार्टी और पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष कर रहे हैं। उन्होने कहा आरोप उनपर लगा वह गलत नहीं था ,जिस तरह से हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की धर्मपत्नी राजश्री यादव पर कटाक्ष कर उन्हें अपमानित किया गया यह गलत है।
महिला नेत्री डॉक्टर सुनीता यादव ने कहा जब से जेल से रिहाई के बाद वापस आये और भाजपा के मंच पर गए वे भी भाजपाईयों की तरह हो गए, महिलाओं पर गंदी नजर और महिला पर टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं। जिला महिला उपाध्यक्ष रेखा देवी ने कहा पूर्व मंत्री का हमेशा से महिलाओं को प्रति नजर खराब रहा है। मौके पर महिला प्रखंड अध्यक्ष संजू देवी, रीता देवी, महिला नेत्री डॉक्टर सुनीता यादव, रजौली प्रमुख सरोज देवी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य फुलवा देवी, सरिता देवी, रिया देवी समेत दर्जनों नेत्री मौजूद थी।
भईया जी क रिपोर्ट