अरवल- विगत कई वर्षो से व्यवसायी संगठन से अभिरूचि रखने वाले अरवल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक सह मिडिया प्रभारी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ़ राजू गुप्ता ने अंगद कुमार को पटना प्रदेश कार्यालय बुलाकर,यह पदभार उन्हें मनोनीत किया,इस अवसर पर अंगद कुमार ने प्रदेश संयोजक को अंग वस्त्र और बुके से सम्मान देकर आभार जताया।
साथ-ही साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया के साथ शीर्ष प्रदेश नेतृत्व को आभार जताया। इन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से हमें प्रदेश नेतृत्व करने की जिम्मेवारी सौपी है, उसे हम पूर्ण रूप से निभाने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतो और आदर्शो पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।
भाजपा सभी वर्गो से कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है-सबका साथ,सबका विकाश और सबका विश्वाश पर आज यह पार्टी, विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है, एनडीए के पक्ष में जनता का विश्वास जो मिला है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व का प्रतिफल है। बिहार की बात करे तो, सिर्फ चौमुखी विकास पर, जनता का विश्वाश एनडीए पर बना है। अंगद कुमार को प्रदेश कार्य समिति बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट