नवादा : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव में वर्चस्व को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। महादलित टोले में दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस क्रम में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनोद चौधरी के अनुसार देर रात दुकान बंद कर घर वापस आ रहे थे। इसी क्रम में कुछ युवकों ने मारपीट कर बिक्री की राशि छिन ली। विरोध करने पर घर पर चढ़ हंगामा व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
सुबह भारी संख्या में आये लोगों ने तोड़फोड़ व गोलीबारी कर दहशत फैला दिया। घरों के पास लगे कि दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध में महादलितों ने पथ जाम कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंचे पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर व थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा के दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आश्वासन के बाद जाम वापस लिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट