बाढ़ : बेलछी प्रखंड के मनकौरा गांव में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जन सुराज पार्टी के वैनर तले बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोंधित करने के बाद मीडियाकर्मीयों के सबालों का जबाब देते हुये महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार का हर आदमी बदलाव चाहता है। बिहार की जनता को जन सुराज पर विश्वास है और इस बार विधान सभा चुनाव में जन सुराज को बिहार की जनता दिल से अपना समर्थन देगी।
उन्होंने कहा कि यदि जनता समर्थन दिल से करेगी तो सर्वप्रथम बाढ़ जिला बनेगा और बाढ़ विधान सभा की प्रतिष्ठा में चार चांद लगेगा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोरजी ने कुछ दिनों पूर्व में बाढ़ में अपने सभा के दौरान भी यही बात कही थी। चुनावी समर में कोई प्रत्याशी योध्दा नही होता बल्कि दरअसल में सबसे बड़ा योध्दा जनता होती है और जनता मालिक है। सभा को जन सुराज पार्टी के रामकिशोर चंद्रवंशी, रामानंद सिंह गहलौत, रणजीत कुमार उर्फ गबलूजी, दिनेश सिंह सहित कई लोगों ने संबोंधित किया।मौके पर काफी संख्या में बेलछी प्रखंड क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट