बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए NDA और मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजेक करने का गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमित शाह को भी भरोसा नहीं है। नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव तक ही मुख्यमंत्री है, उसके बाद भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले महीने गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीतामढ़ी आ रहे हैं, वहां उनको नीतीश जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देना चाहिए। उनको यह कह देना चाहिए कि 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि, यह सरकार रिपीट नहीं होने वाली है। कारण कि यह सरकार 15 साल से ज्यादा से छह रही है। और 15 साल से ज्यादा चलने वाली गाडी जैसे खटारा हो जाती है ठीक उसी तरह से 20 साल से चली आ रही सरकार भी खटारा हो चुकी है।