By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

SIR और क्राइम के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Amit Dubey
Last updated: July 21, 2025 11:59 am
By Amit Dubey 410 Views
Share
3 Min Read
विधानसभा, हंगामा, SIR, क्राइम, कार्यवाही स्थगित
SHARE

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के नेता हाथ में तख्ती लिए सदन के बाहर गिरती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं बढ़ते क्राइम और मतदाता पुनरीक्षण पर सदन के अंदर भारी हंगामा हुआ। बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इन मुद्दों पर सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के संबोधन के दौरान विपक्ष के कई नेता नारेबाजी करते नजर आए। विपक्ष के नेता लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान AIMIM के विधायक अख्तर ऊल ईमान बेल में पहुंच गए थे। मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का आऱोप लगा वो प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बैनर दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

दूसरी तरफ माले के विधायक आज काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि SIR के बहाने सरकार एनआरसी लागू करना चाहती है। वहीं राजद विधायक और कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन विधायक नहीं मानें। इसीबीच राज्य सरकार की ओर से 57946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा गया। इसके बाद शोक प्रस्ताव हुआ। इस दौरान भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जब हंगामा और शोरगुल नहीं थमा तो विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

मालूम हो कि आज से शुरू हुआ बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र वर्तमान सरकार का अंतिम सत्र है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक लाएगी। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। दोनों सदनों में सरकार इसे पास करवा कर कानून के रूप में लागू करेगी। आज विधानसभा की कार्यवाही में पहले अध्यक्ष ने अपना प्रारंभिक संबोधन दिया फिर इसके बाद अध्यासी सदस्यों का मनोनयन की प्रक्रिया हुुई। उधर विधान परिषद के मानसून सत्र की कार्यवाही भी आज सोमवार को शुरू हुई। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे जनहित से जुड़े सवालों को 5 दिवसीय सत्र के दौरान उठाने की उम्मीद जताई।

TAGGED: SIR, कार्यवाही स्थगित, क्राइम, विधानसभा, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?