नवादा : सदर अस्पताल में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। संघ की अध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि पूर्व में हड़ताल के बाद सरकार के साथ हुये वार्ता व दिये गये आश्वासन में से एक भी मांग पूरा नहीं किया गया। ऐसे में पुनः हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। सरकार आन्दोलन की भाषा समझती रही है।
हड़ताल को सफल बनाने के लिए हर प्रखंड का दौरा कर आशा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर स्वास्थ्य सेवा को ठप कर दिया जाएगा। जिले के कार्यकर्ता एकजुट हैं और आगे भी एकजुट होकर आन्दोलन को सफल बनायेंगे। इस बार सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई होगी। सरकारी कर्मचारी का दर्जा समेत मानदेय भुगतान होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट