नवादा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लग रहा है। ताजा मामला रजौली थाना क्षेत्र का है। रजौली थाना क्षेत्र के इमलियाटाड़ मिथलेश चौधरी के बंद घर से चोरों ने सोमवार की रात्रि घर में सहेज कर रखे लगभग 80 लाख रुपए मूल्य की जेवरातों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह में पड़ोसी द्वारा घर के मालिक को दी गई।सूचना के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस बल घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं एसआई निरंजन कुमार के अलावे डीएपी बल मौजूद रहे। पीड़ित सिरदला अंचल में कार्यरत मिथलेश चौधरी के पुत्र सुभाष कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटना रहते हैं। घर पर मम्मी पापा के अलावे छोटा भाई और उसकी पत्नी रहती है। बीते दिन मम्मी पापा का तबियत खराब होने के कारण वे इलाज के लिए पटना आए थे। छोटा भाई और भभो शादी में गए हुए थे। सुबह घर के दरवाजे खुले रहने एवं सामान इधर उधर बिखरे रहने की जानकारी मिली।
परिजनों के साथ पटना से लगभग 8:30 बजे रजौली पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर से सोने के जेवरात और नगद थे, जिनका बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपए है। चोर मुख्य दरवाजे से घर में घुस कर छः कमरों में रखे आलमीरा व बक्शा को तोड़फोड़ कर सभी जेवरातों की चोरी कर ली। बता दें इसके एक सप्ताह पूर्व अवकाश प्राप्त बीईओ के घर हुई चोरी का उद्भेदन पुलिस अबतक नहीं कर सकी है। ऐसे में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट