नवादा : अकबरपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर मारपीट की आरोपी महिला समेत शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के सभी छह गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में की गयी छापामारी में थाना कांड सं0-264/25, दि0-27.05.25, धारा-30(ए)/41 वि0म0नि0 एवं उत्पाद अधि0 2016 के प्राथमिक अभियुक्त कमलेश राजवंशी उम्र करीब 35 वर्ष पिता गोविन्द राजवंशी साकिन ओरैया व बब्लू रविदास उम्र करीब 45 वर्ष पिता माली राम साकिन घानी को गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दोनों अभियुक्तों द्वारा शराब का क्रय विक्रय किया जाता थे। दोनों के पास से 40 ली0 देशी महुआ शराब जप्त किया गया।
इसी प्रकार लक्ष्मीपुर गांव में छापामारी कर मारपीट के थाना कांड सं0-266/25, दि0-28.05.25 धारा-126(2)/115(2)/109/74/352/351(2)/3(5) BNS 2023 के प्राथमिक अभियुक्त जोधी चौहान उर्फ आयोध्या चौहान, उम्र 23 वर्ष, पिता लालमुनी चौहान, सुकरण चौहान, उम्र-65 वर्ष, पिता स्व0 महावीर चौहान, गीता देवी, उम्र 32 वर्ष, पति प्रभु चौहान व सुनिता देवी, उम्र 30 वर्ष, पति अरूण चौहान सभी ग्राम लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के तत्काल बाद गंभीर मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी से हड़कंप मचा है।
भईया जी की रिपोर्ट