नवादा : हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे के पास तेज रफ्तार अज्ञात की चपेट में आने से (17) वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसुआ प्रखंड की तुंगी गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर 10 वीं का छात्र था। कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने नवादा जा रहा था। मंझवे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। जबतक पथ जाम किया जाता हिसुआ पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। बता दें प्रतिदिन जिले में दो से तीन लोगों की मौत सड़क दुघर्टना में होने के बावजूद रफ्तार पर लगाम लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रही है।
भईया जी की रिपोर्ट