नालंदा : नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र से यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ, जयमाला के दौरान दुल्हन को देख स्टेज पर ही दूल्हा कांपने लगा, इससे नाराज दुल्हन ने लाख समझाने के बाद भी शादी से साफ़ इंकार कर दिया। मजबूरन दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौटना पड़ा। पुलिस द्वारा दोनों पक्ष को शादी कराने को लेकर समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी, लड़की पक्ष वाले ने दूल्हे को दिए गए सभी समान को वापस लौटा दिया। लड़की पक्ष ने तिलक में दीए समान की वापसी की मांग रख दी है।
जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी 7 मई को होनी थी। लड़की पक्ष की ओर से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, बारात आई तो मेहमानों का स्वागत भी वधु पक्ष वालों ने गर्मजोशी से किया। सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी की रस्में शुरू हुई और स्टेज पर जयमाला की होनी थी, इस दौरान दुल्हन अपने सहेली के साथ जयमाला लेकर पहुंची। तो दूल्हे ने दुल्हन को देखा और उसके हाथ-पैर कांपने लगे। यह देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया और स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। काफी मानने के बाद भी लड़की जिद पर अड़ी रही, मजबूरन दूल्हे को बारात वापस लेकर लौटना पड़ा।
घटना के बारे में सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान खान ने बताया कि मामला जब हमलोगों के प्रकाश में आया तो दोनों पक्ष को शादी कराने को लेकर समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि दुल्हन और उसके माता-पिता ने शादी से इंकार कर दिया है। जिसके बाद यह शादी टूट गई और लड़के के पिता वापस बेटे को लेकर घर लौट गए हैं। बिना मामला दर्ज किए लड़की पक्ष द्वारा दूल्हे को दिए गए सभी समान को वापस लौटा दिया गया है। वहीँ, पूछताक्ष के दौरान दूल्हा के पिता ने बताया की लड़का गांजा पीता है। उसे गांजा नहीं मिलने पर उसके हाथ पैर कांपने लगता हैं। यह सुनते ही लड़की पक्ष ने तिलक में दीए समान की वापसी की मांग रख दी।