अरवल – सरकार द्वारा और हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के अनेक प्रयास भी किये जा रहे है जो की महिलाओं की वर्तमान स्थिति को सुधारने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत “महिला संवाद कार्यक्रम” में महिलाओं को योजना से हुए लाभों की अपनी सफलता की कहानी बयां कर रही हैं यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि गाँव और समाज के समग्र विकास की रूपरेखा तय करने में भी सहायक हो रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया।
साथ ही, समाज के विकास के लिए अपने सुझाव देकर इसे एक सहभागिता का मंच बना दिया । महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की राय और समस्याओं को संकलित कर उनके समाधान और क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है अरवल जिले के सभी पांचों प्रखंडों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम संगठन स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण से संबंधित राज्य सरकार की महिला उत्थान से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्म, लीफलेट, और मुख्यमंत्री संदेश के माध्यम से दी जा रही है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देना है। महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएँ अपनी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सहजता से साझा कर रही हैं। सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी महिलाएँ अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। यह कार्यक्रम प्रभावशाली, समावेशी और सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं और सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है।
इसी कड़ी में अरवल प्रखंड के अबगिल्ला पंचायत के सुखी बीघा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में गांव कि महिलाएं ने खुलकर अपने अपने आकांक्षाओं को व्यक्त किया है। गांव की स्थानीय महिला कुंती देवी सहित अन्य वृद्धा महिलाओं ने पेंशन की राशि को 400 से 1000 बढ़ाने की मांग रखीं हैं। वार्ड नंबर 3 में सड़क निर्माण और नली नालों का निर्माण की आकांक्षा रखी गई है। पंचायत के अंतर्गत तेजपुरा गांव में बच्चों को खेलने के खेल मैदान की मांग रखीं गई हैं।
संवाद में भाग लेने वाली महिलाओं ने सरकार की पूर्व से चलाई गई साईकिल योजना, बालिका पोशाक योजना, जीविका परियोजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना को सराहा और इस तरह की योजना को निरंतर सरकार को चलाने की मांग रखीं। इस कार्यक्रम में अरवल प्रखंड के परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन, संचार प्रबंधक अशोक कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक नंद किशोर तिवारी, क्षेत्रीय समन्वयक मो.परवेज जावेद और सामुदायिक समन्वयक सबनम प्रवीण सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट