पटना : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि महोत्सव 2025 के उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 8 मार्च की शाम हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदान की है। वाल्मीकि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 3 बजे से रात के 9 बजे तक होगा। डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि इससे पहले वाल्मीकि महोत्सव 2014 और 2016 में मनाया गया था। लंबे अंतराल के बाद इस बार 2025 में वाल्मीकि महोत्सव मनाया जा रहा है। नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के खेल मैदान प्रांगण में 8 साल बाद वाल्मीकि महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कल शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचेंगे उसके बाद वो समारोह स्थल के लिए रवाना होंगे।