नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद की वार्ड संख्या 23 के खानापुर गांव देवी स्थान में नवनिर्मित देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ले 04 मार्च 2025 से 09 दिवसीय श्रीशत चंडी महायज्ञ को ले हाथी- घोड़े, बाजे गाजे के साथ एक हज़ार से अधिक की संख्या में युवती व महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। जयश्री राम, जय हनुमान, जय मां वैष्णो देवी का नारा बुलंद करते महायज्ञ स्थल से गांव भ्रमण पश्चात कलश शोभायात्रा सड़क मार्ग से पटेल नगर, गुमटी रोड, जयप्रकाश चौक, मेन रोड, थाना चौक होकर शान्तिपुरम सूर्य मंदिर पहुंची, जहां पवित्र तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भराई की रश्म पूरी किया।
पुनः उक्त रास्ते से वापस महायज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में हाथी के अलावे दो दर्जन घोड़े, ऊंट,रंग बिरंगे रथ, झारखंड से आये पंजाबी भांगड़ा, डीजे, बैंड, पंच बजना, दर्जनभर पारम्परिक ढोल समेत बड़े बड़े महावीरी पताका लिए लोग जयघोष करते सम्पूर्ण रास्ते को भक्तिमय कर दिया। महायज्ञ स्थल पर बनारस समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों से पहुंचे ब्राह्मण एवं धर्मानुरागी ग्रामीण पंडितों के द्वारा अग्नि उत्पन्न कर यज्ञ का शुभारंभ किया।
महायज्ञ के प्रथम दिन की शाम को वृंदावन के व्यास घनश्याम दास जी महाराज ततपश्चात देश की जानी मानी सुप्रसिद्ध कथावाचिका देवी प्रतिभा के श्री मुख से श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन आयोजित हुई। रात को वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला मंडली के द्वारा मनमोहक झांकी एवं कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी गई। महायज्ञ के मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों से खानापुर समेत आसपास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। महायज्ञ स्थल पर भव्य यज्ञशाला, रासलीला मंच एवं पंडाल के अलावे मनोरंजन को ले झूला, ब्रेक डांस, रेल सवारी की चकाचौंध में बच्चे एवं युवा वर्ग मस्त नजर आए।
इस क्रम में यज्ञ यजमान बने सपत्नीक अरुण कुमार गौतम एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी तथा प्रमोद कुमार के अलावे ग्रामीण सह यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा सचिव गणेश सिंह, आचार्य हरिनंदन पांडेय, वार्ड 23 के पार्षद राम पदारथ सिंह, कोषाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह, मोसमा पैक्स अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सुनील सिंह, भूषण सिंह, मार्बल विक्रेता देवेन्द्र सिंह मालीचक, राजीव, मनीष, रंजीत, कुंदन, धनंजय कुमार, चुन्नू यादव, पूर्व उपप्रमुख अमरेश मिस्त्री आदि लोगो को काफी उत्साहित व सक्रिय दिखे।
भईया जी की रिपोर्ट