अरवल – पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा अरवल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अरवल थानाध्यक्ष के साथ अरवल याना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल उपस्थित रहे। इस क्रम में संबंधित थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को कई आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके तहत गम्भीर काण्डों के सफल उद्भेदन एवं गुणवतापूर्वक अनुसंधान हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सम्पतिमूलक अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु गश्ती व्यवस्था एवं बीट पेट्रॉलिंग को सुदृद करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
साथ ही सम्पतिमूलक काण्डों के सफल एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों को सही ढंग से चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। थानो के साफ सफाई बनाये रखने हेतु सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। थानों में पदस्थापित चौकिदारों से चौकीदारी परेड करने एवं उनको अपने गावों से सम्पर्क बनाये रखने एवं आसूचना संकलन करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को थाना में आये परिवादियों के साथ मधुर व्यवहार करने एवं उनके परिवाद पत्रों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
असामाजिक तत्वों साम्प्रादायिक सौहार्द भंग करने वाले शांति भंग करने वाले सुदूर इलाकों में शांति भंग करने वाले अनावश्यक रोड जाम करने वाले सोशल मीडिया पर आपतिजनक भड़काउ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावशाली विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालय, पटना/ मानवाधिकार आयोग/महिला आयोग/अनु० जाति जनजाति आयोग इत्यादि से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे अन्य प्रकार के निर्देश दिए गए हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट