नवादा : महिलाओं पर पुलिसकर्मियों का अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया का मामला शांत भी नहीं हुआ कि पकरीबरावां का आडियो-वीडीओ वायरल हो रहा है। वैसे पीड़ित महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
क्या है मामला
जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के कबला पंचायत की सिन्दुआरा गांव में एक मार्च को करीब नौ बजे थाने में पदस्थापित अनि चन्दन सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ अकारण घर में प्रवेश कर जमकर महिलाओं के साथ अत्याचार किया। इतने से मन नहीं भरा तो थाना ले आये। जब विरोध शुरू हुआ तो थाने से मुक्त कर दिया। सारा खेल पैसे के लिए हुआ। पीड़ित महिलाओं के विरुद्ध कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं रहने के बावजूद ऐसा किया जाना पुलिसिया मनमानी को दर्शाता है।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार:- पीड़ित महिलाओं सुनीता देवी, रीना देवी,बबीता देवी व अमिरकी देवी का आरोप है कि सुबह नौ बजे जब वह स्नान कर रही थी दरोगा चन्दन सिंह किबाड़ खोल घर में प्रवेश किया तथा गाली-गलौच आरंभ कर दिया। गाली देने से मना किया मारपीट कर दिया। इस तरह का अनैतिक कार्य दूसरे घरों में भी किया गया तथा सभी को थाना ले आया। आश्चर्य यह कि ऐसा बगैर किसी प्राथमिकी के किया।
घर के किसी पुरुष न महिला पर कोई पूर्व से कोई प्राथमिकी के बावजूद ऐसा कर कानून अपने हाथ में लिया। ऐसा किये जाने से परिवार के साथ पूरा गांव किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ है। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। बता दें जिले में पुलिस की मनमानी चरम पर है। अपराधियों के इशारे पर सभ्य लोगों को परेशान कर जबरन राशि वसूली की बातें आम हो गयी है। अब एकबार फिर गेंद एसपी के पाले में उनकी अगली कार्रवाई का इंतजार हर किसी को रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट