कुर्था,अरवल – बिहार में नया विकल्प बनेगा जनसुराज पार्टी उक्त बातें बुधवार को जन सुराज के अरवल जिलाध्यक्ष सह नदौरा पंचायत के मुखिया बृजेंद्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा ने प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में प्रखंड कमेटी के विस्तार के दौरान कहीं। वहीं बैठक के दौरान कुर्था प्रखंड कमेटी का भी विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कुर्था प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष पद पर धमौल पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अरशद करीम को कुर्था प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।
महासचिव महेश यादव अभियान समिति संयोजक प्रणव रंजन महिला अध्यक्ष कांति देवी किसान अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, युवा अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्य वक्ता लड्डू मलिक, प्रवक्ता सत्येंद्र शर्मा, प्रवक्ता शिव कुशवाहा, उपाध्यक्ष जयधर शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अश्विनी कुमार कुशवाहा, कृष्णा पासवान, सत्येंद्र कुमार दुर्गेसेन, अखिलेश कुमार, उपेंद्र दास, सुमन ठाकुर, गुलशन कुमार, मृत्युंजय कुमार को बनाया गया।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा ने कहा कि जन सुराज के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अरवल जिले के कुर्था प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारी की सूची जारी की जा रही है। यह पदाधिकारी अरवल जिले के संस्थापक सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद चुने गए हैं और यह सभी प्रखंड के स्थाई चुनाबो के होने तक अपने पद पर कार्यरत रहेंगे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए जन सुराज के अरवल जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार की जनता जन सुराज को विकल्प के तौर पर देख रही है चुकी बिहार के जनता बड़े भाई और छोटे भाई के राजनीति को देख चुकी है और अब उन लोगों के झांसे में पडने वाला नहीं है और 2025 में जन सुराज पूर्ण बहुमत से बिहार में अपनी सरकार बनाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की ओर अग्रसर रहेगी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट