नवादा : नगर के गांधी इंटर विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केन्द्र पर काफी भीड़ देखी गई। ऐसा चारपहिया वाहनों के आवागमन जारी रहने से हुआ। चारपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाये जाने के कारण परीक्षा में शामिल होने आयी छात्राएं परेशान नजर आई।
इस बावत मौलाना इनायतुल्लाह कासमी कार्यालय सचिव मजलिसुल उल वल उम्मां ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि चारपहिया वाहनों के आवागमन पर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक रोक लगाया जाय। पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी शिफ्ट के लिए प्रवेश करने वालों की भीड़ और पहली शिफ्ट वालों को निकालने की भीड़ होती है जिससे छात्राओं को काफी परेशानी होती है।
उन्होंने गांधी इंटर विद्यालय में परीक्षा दिलाने वाले ज़िम्मेदारों से अनुरोध किया है कि रोल नंबर और रूम नंबर विद्यालय के अंदर सटवा दिया जाए। पहले दिन सेकंड शिफ्ट में ऐसा नहीं किया गया इस पर ध्यान दिया जाए। दूसरी शिफ्ट में खास तौर पर रोल नंबर रूम नंबर स्कूल के अंदर सटवा दिया जाए। उन्होंने सदर एसडीओ अखिलेश कुमार से व्यक्तिगत मिलकर समस्या समाधान कराने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट