पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ, एक तरफ अपने कार्यकर्ताओं और लोगों को लुभाने के लिए प्रगति यात्रा कर रहे हैं। वहीँ, भतीजा तेजस्वी यादव भी अपने लोगों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्त्ता और मिल रहे हैं। 9 चरण का संवाद पूरा करने के बाद तेजस्वी 10 वें और अतिम चरण के कार्यक्रम की शुरुआत नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करने वाले हैं।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 10वां और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसकी जानकारी राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दिशा-निर्देश देंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को की थी।