Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार और 27 साल बाद भाजपा की दिल्ली सत्ता में वापसी हुई है। वहीँ, बिहार विधान सभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद से भाजपा ने अपने सहयोगी घटक दल जेडीयू और लोजपा(रा) के लिए भी दो सीटें छोड़ी दी थी। लेकिन, उन दोनों सीट पर जेडीयू और लोजपा(रा) को हार मिली। वहीँ, लोजपा(रा) पार्टी के प्रत्याशी को करारी हार मिली है।
दरअसल, विगत लोकसभा चुनाव और झारखण्ड विधान सभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा०) पार्टी के जीत की 100% स्ट्राइक रेट के कारण भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एक सीट देवली ऑफर की। उसके बाद एनडीए की सहयोगी लोजपा(रा०) के देवली ने दीपक तंवर को उतारा मगर उनकी करारी हार हो गई। लोजपा (रा०) के प्रत्याशी दीपक तंवर को 50,209 मत मिले, जबकि विजयी प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान को 86889 मत मिले। वहीँ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU के लड़का भी मैदान हार गए।