अरवल –पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा सभी थानाध्यक्ष के साथ पुलिस कार्यालय, अखल में समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पु०नि० अरवल कुर्या अंचल, सभी थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में मुख्य 30 प्राथमिकताएं निर्धारित कर प्रशिक्षण दिया गया। ताकि बेहतर पुलिसिंग के साथ साथ आम जनमानस को स्थानीय स्तर पर उनकी समस्या को बेहतर ढंग से सुलझाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक, अवल द्वारा पी०पी०टी० प्रजेन्टेशन के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, बिहार पुलिस एक्ट, पुलिस मैनुअल आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सभी थानाध्यक्ष को थाना में आये परिवादियों के साथ मधुर व्यवहार करने एवं उनके परिवाद पत्रों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।गम्भीर काण्डों के सफल उद्भेदन एवं गुणवतापूर्वक अनुसंधान हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।सम्पतिमूलक अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु गश्ती व्यवस्था एवं बीठ पेट्रॉलिंग को सुदृढ़ करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
साथ ही सम्पतिमूलक काण्डों के सफल एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों को सही ढंग से चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। थानो के साफ सफाई बनाये रखने हेतु सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। थानों में पदस्थापित चौकिदारों से चौकीदारी परेड करने एवं उनको अपने गावों से सम्पर्क बनाये रखने एवं आसूचना संकलन करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया।
अनु० जाति/जनजाति, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित काण्डों का अनुसंधान ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। तथा ससमय मुआवजा प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।असामाजिक तत्वों, साम्प्रादायिक सौहार्द भंग करने वाले शांति भंग करने वाले , सुदूर इलाकों में शांति भंग करने वाले , अनावश्यक रोड जाम करने वाले सोशल मीडिया पर आपतिजनक भड़काउ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावशाली विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया इसके साथ ही अन्य प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट