By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

BPSC री-एग्जाम पर बिहार में संग्राम, रेल और बसें रोकी

Amit Dubey
Last updated: January 3, 2025 3:21 pm
By Amit Dubey 922 Views
Share
4 Min Read
बिहार बंद, BPSC, रि एग्जाम, बिहार में संग्राम, रेल और बसें रोकी, पप्पू यादव, प्रशांत किशोर
SHARE

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को समूचे बिहार में हंगामा मचा हुआ है। जहां पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज पूरे बिहार में रेल और बसों का चक्का जाम करने की कौल दी है, वहीं जनसुराज के प्रशांत किशोर भी आमरण अनशन पर गांधी मैदान में डटे हुए हैं। आज सुबह ही पप्पू समर्थक युवा शक्ति के कार्यकर्ता पटना समेत पूरे बिहार में जगह—जगह रेल, एनएच और एसएच जाम करने के इरादे से निकल पड़े। पटना में सचिवालय हॉल्ट के पास पप्पू यादव के समर्थक रेलवे ट्रैक पर उतर गए। यात्री ट्रेन को रोक दी। इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। ट्रेन निकलते ही रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद पटना पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

Contents
पप्पू यादव समर्थकों का पूरे राज्य में हंगामाप्रशांत किशोर भी आमरण अनशन पर डटे
- Advertisement -

पप्पू यादव समर्थकों का पूरे राज्य में हंगामा

खबर है कि पप्पू यादव समर्थक पटना, पूर्णिया, मधेपुरा समेत कई जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार बंद के एलान का असर बेगूसराय में भी देखने को मिला। यहां सुबह से ही एनएच 31 को जाम कर दिया गया और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी जारी है। मधेपुरा में युवा शक्ति के कार्यकर्ता पुरानी बस स्टैंड चौक पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। यह सभी सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर एकत्र हुए हैं। इनका कहना है कि जबतक बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को कैंसिल नहीं करती तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा। पूर्णिया में भी सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद का असर देखने को मिला। पप्पू यादव के समर्थक शुक्रवार को सड़क और रेल मार्ग पर उतरे और वाहनों और ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि पूर्णिया जंक्शन पर ट्रेन रोकने जा रहे समर्थकों को रेलवे पुलिस ने स्टेशन के बाहर ही रोक दिया।

प्रशांत किशोर भी आमरण अनशन पर डटे

आरा से मिली सूचना अनुसार छात्र युवा शक्ति द्वारा आज एनएच- 30 को जाम कर दिया गया और जमकर हंगामा तथा सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई। छात्र नेताओं के द्वारा मौके पर जमकर उग्र प्रदर्शन किया जा रहा हैं। युवा शक्ति नेता ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के पास पहुंचे और एनएच 30 पर आगजनी कर जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम की वजह से आरा-सासाराम आरा-मोहनिया और आरा-पटना मुख्यमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इधर पटना से खबर है कि प्रशांत किशोर का छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन आज भी जारी है। वह राजधानी के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठे हुए ही हैं। सैकड़ों छात्र प्रशांत किशोर के साथ नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इन मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करे और फिर से परीक्षा ले।

TAGGED: BPSC, पप्पू यादव, प्रशांत किशोर, बिहार बंद, बिहार में संग्राम, रि एग्जाम, रेल और बसें रोकी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?