By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

RJD की विधायक को BJP ने बनाया पार्टी प्रवक्ता, दलबदल कानून का क्या?

Amit Dubey
Last updated: December 25, 2024 2:28 pm
By Amit Dubey 595 Views
Share
3 Min Read
RJD, विधायक, BJP, प्रवक्ता, संगीता कुमारी, बागी एमएलए, मोहनिया, दलबदल कानून
SHARE

RJD की बागी विधायक संगीता कुमारी को भाजपा ने अपनी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया है। संगीता कुमारी मोहनिया से राजद की विधायक हैं और वे जनवरी 2024 में नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन से अलग होने के समय तेजस्वी की पार्टी से बगावत कर एनडीए में भाजपा के समर्थन में आ गईं थी। विश्वास प्रस्ताव के दौरान और उसके बाद भी सदन के अंदर और बाहर उन्होंने राजद से अलग स्टैंड लेते हुए नीतीश कुमार की एनडीए सरकार को समर्थन दिया। तकनी​की तौर पर संगीता कुमारी अभी भी राजद की विधायक हैं। अब उनको बीजेपी ने पार्टी में बड़ा पद दिया है। चर्चा है कि अब भाजपा में पद मिलने के बाद संगीता कुमारी दलबदल कानून के दायरे में भी आ जायेंगी जिससे उनकी विधायकी भी जा सकती है।

Contents
मोहनिया से राजद विधायक हैं संगीता कुमारीबोल्ड बयानों और मजबूत फैसलों की पहचान
- Advertisement -

मोहनिया से राजद विधायक हैं संगीता कुमारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरजेडी की बागी विधायक संगीता कुमारी को भारतीय जनता पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त करते हुए कहा कि अब वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्य बन गईं हैं। प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी और अहम जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है। वे तेजतर्रार और कर्मठ नेत्री हैं। उनके पार्टी में शामिल होने और इस अहम पद पर आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और वे अच्छे से पार्टी की ​नीतियों और पक्ष को जनता में रखेंगे। बिहार बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से उनकी नियुक्ति की जानकारी दी गई है। हाल में बिहार एनडीए में सीएम फेस पर जारी अटकलों को लेकर विधायक संगीता कुमारी का वह बोल्ड बयान काफी सुर्खियों में रहा था जब उन्होंने जदयू के मंत्री रत्नेश सदा को यह कह कटघरे में खड़ा कर दिया कि—’जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मुख्यमंत्री को एनडीए का चेहरा बता चुके हैं तो क्यों सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसा करने से एनडीए 0गठबंधन की एकता पर सवाल उठते हैं’।

बोल्ड बयानों और मजबूत फैसलों की पहचान

प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पार्टी के लेटर हेड पर इस बारे में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार कैमूर के मोहनिया से विधायक संगीता कुमारी को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मनोनित किया जाता है। विदित हो कि 39 वर्षीया संगीता कुमारी कैमूर में मोहनिया सीट से अभी राजद विधायक हैं। जिस तरह वह आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं हैं, वैसे में उन पर दलबदल कानून लागू हो सकता है। पिछले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पीकर नंद किशोर यादव से संगीता कुमारी पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन अब चूंकि वे आधिकारिक तौर पर दूसरे दल की पदधारक हो गईं हैं, इसलिए उनके खिलाफ अब कार्रवाई तय मानी जा रही है।

TAGGED: BJP, RJD, दलबदल कानून, प्रवक्ता, बागी एमएलए, मोहनिया, विधायक, संगीता कुमारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?