By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पाकिस्तान में ट्रेनिंग, बब्बर खालसा से कनेक्शन… कौन है सुखबीर बादल पर गोलीबारी करने वाला?

Amit Dubey
Last updated: December 4, 2024 11:56 am
By Amit Dubey 374 Views
Share
3 Min Read
नारायण चौरा, पाकिस्तान, ट्रेनिंग, बब्बर खालसा, हमला, सुखबीर बादल
SHARE

पंजाब के अमृतसर में आज बुधवार की सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ। उन पर यह हमला स्वर्ण मंदिर के गेट पर हुआ और इसमें श्री बादल बाल-बाल बच गए। एंट्री गेट पर हमलावर ने उनपर उस समय गोली चलाई जब शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल बतौर धार्मिक सजा के तौर पर वहां पहरेदारी कर रहे थे। सुबह नौ बजे के आसपास अचानक हमलावर हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया और सुखबीर बादल को निशाना बनाने लगा। उसके ऐसा करते ही वहां मौजूद लोग चौकन्ना हो गए और हमलावर से भिड़ गए। इस छीना—झपटी में हमलावर ने ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि श्री बादल बाल—बाल बच गए और गोली हवा में उपर निकल गई।

Contents
कौन है हमलाव नारायण चौरा, क्या है उसकी फेहरिस्तकांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा से क्या कनेक्शन?
- Advertisement -

कौन है हमलाव नारायण चौरा, क्या है उसकी फेहरिस्त

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके बाद हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम नारायण सिंह चौरा बताया। जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा से जुड़ा है और वह पाकिस्तान भी हो आया है। बताया जाता है कि वर्ष 1984 के बाद वह पाकिस्तान चला गया था, जहां उसने बजाप्ता आतंकी ट्रेनिंग ली। इसके बाद वह वहीं से भारत में हथियारों और ड्रग की तस्करी करने लगा। इसी बीच वह लौटकर भारत आया और यहां आतंकी गतिविधियां चलाने में लग गया। पंजाब के बुड़ैल जेलब्रेक कांड में भी आरोपी है।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा से क्या कनेक्शन?

सूत्रों के मुताबिक हमलावर नारायण सिंह चौरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी रहा है। नारायण चौरा पंजाब में आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। जब वह पाकिस्तान से भारत लौटा, तब उसे यहां पकड़ा भी गया है और वह पंजाब की जेल में सजा भी काट चुका है। उधर शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि नारायण सिंह चौरा का भाई नरेंद्र सिंह डेरा बाबा नानक में चौरा बाजार कमेटी का अध्यक्ष है और वह कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का करीबी है। शिअद ने मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हुए विरोधी दल पर इस हमले को करवाने का आरोप लगाया है।

TAGGED: ट्रेनिंग, नारायण चौरा, पाकिस्तान, बब्बर खालसा, सुखबीर बादल, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?