By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भारतीय मनीषा के स्वर थें महेंद्र कुमार : रामाशीष सिंह

Swatva
Last updated: October 27, 2024 3:32 pm
By Swatva 372 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– महावीरी सरस्वती बालिका विद्यामंदिर, माधवनगर में महेंद्र कुमार जन्म शताब्दी समारोह का समापन

सीवान : भारतीय संस्कृति बेहद प्राचीन रही है। इस संस्कृति ने विश्व को शांति और सद्भभावना का संदेश दिया है। भारतीय संस्कृति सहिष्णुता की पर्याय रही है। भारतीय मनीषा का स्वर ही सहिष्णुता का रहा है। स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक व महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता सिवान के प्रथम प्राचार्य महेंद्र कुमार ने भारतीय मनीषा के मौलिक तथ्यों के प्रति अपने समर्पित प्रयासों से समाज को संदेश दिया। उन संदेशों को समझने और उस पर अमल करना ही महेंद्र कुमार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। ये बातें गुरुवार को सीवान के माधवनगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में महेंद्र कुमार जन्म शताब्दी समापन समारोह में बोलते हुए प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व राष्ट्रवादी विचारक रामाशीष सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने की।

- Advertisement -

कार्यक्रम के प्रारंभ में महेंद्र कुमार के तैल चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से किया गया। महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रोफेसर रविंद्रनाथ पाठक ने कहा कि महेन्द्रकुमार इस बात के प्रतीक थे कि एक आदमी अपने जीवन में कितनी सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन कर सकता हैं? समाज में निर्माण की प्रक्रिया को आकार देनेवाले व्यक्तित्वों का सादर पुण्यस्मरण हमें एक सार्थक दिशा दिखाता है। वहीं महेंद्र कुमार व विद्या भारती के संबंध विषय पर विद्या भारती के विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने विस्तार से अपनी बातें रखीं। डॉक्टर अमित कुमार मुन्नू ने महेन्द्र कुमार जन्म शताब्दी समारोह के दौरान साल भर चले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के तौर पर उद्बोधन में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की प्राचीनता और भारतीय मनीषा के व्यापक संदर्भों पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि भारत इंडिया से कहीं अधिक प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए है। जो पुण्य करते हैं वहीं भारत में जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित स्वयंसेवक रहे महेंद्र कुमार के व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण था। जगह जगह घूम कर उन्होंने भारतीय मनीषा के स्वर को जन जन तक पहुंचाया।

हर किसी के प्रति सम्मान की भावना, मानवता के संदेश का प्रसार, भारतीयता के मौलिक तथ्यों के प्रति अनुराग आदि महेंद्र कुमार के प्रति श्रद्धा सुमन के आयाम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र कुमार अनवरत चलनेवाले व्यक्ति थे। वे सिर्फ चलते नहीं थे अपितु उनकी आत्मा भी उनके सद्कर्मों के साथ चलती थी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि महेंद्र कुमार के व्यक्तित्व और कृतित्व से हमें प्रेरणा मिलती है। मंच संचालन डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार,बालिका विद्या मंदिर के अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ल, सचिव डॉ ममता सिंह, प्रधानाचार्या सिम्मी कुमारी,समाजसेवी रमेश सिंह, ललन जी मिश्र, शिक्षाविद् डॉ गणेश दत्त पाठक,महावीरी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह , ओमप्रकाश दूबे, पारस नाथ सिंह, कौशलेंद्र प्रताप, ज्ञाणेश्वर श्रीवास्तव, देवेन्द्र गुप्ता, आदित्य कुमार विनोद, अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार वर्मा ,संदीप गिरी,अभिषेक कुमार सिंह ,प्रमोद मिश्रा, डॉ आशुतोष कुमार ,कमलेश्वर ओझा, विजय कुमार, प्रकाश वर्मा, प्रो० डॉ० अनिल कुमार प्रसाद, डॉ ज्योत्स्ना प्रसाद, कमलेश सिंह सैकड़ों की संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक व महावीरी विद्यालयों के आचार्य व समिति सदस्य उपस्थित थें।

विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: भारतीय मनीषा, महेंद्र कुमार, रामाशीष सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कक्षा संचालन के लिए जारी किया गया निर्देश
बिहारी समाज
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की किया गया बैठक
बिहारी समाज
सकरी नदी पर गोविन्दपुर पुल निर्माण को ले प्रतिकर एवं पुनर्वासन समिति ने किया स्थल निरीक्षण
बिहारी समाज
गुणावां जल मंदिर बनेगा वर्ल्ड सेंटर ऑफ जैनिज्म, पांच वर्षों में पूरा होगा काम
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कक्षा संचालन के लिए जारी किया गया निर्देश
बिहारी समाज
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की किया गया बैठक
बिहारी समाज
सकरी नदी पर गोविन्दपुर पुल निर्माण को ले प्रतिकर एवं पुनर्वासन समिति ने किया स्थल निरीक्षण
बिहारी समाज
गुणावां जल मंदिर बनेगा वर्ल्ड सेंटर ऑफ जैनिज्म, पांच वर्षों में पूरा होगा काम
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

कक्षा संचालन के लिए जारी किया गया निर्देश

अरवल - जिले में अत्यधिक ठंड के प्रभाव के कारण सभी शिक्षण…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की किया गया बैठक

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में अनु० जाति…

By Swatva
बिहारी समाज

सकरी नदी पर गोविन्दपुर पुल निर्माण को ले प्रतिकर एवं पुनर्वासन समिति ने किया स्थल निरीक्षण

नवादा : जिला अंतर्गत सकरी नदी पर गोविन्दपुर प्रखंड स्थित गोविन्दपुर पुल…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

गुणावां जल मंदिर बनेगा वर्ल्ड सेंटर ऑफ जैनिज्म, पांच वर्षों में पूरा होगा काम

नवादा : वर्ल्ड सेंटर ऑफ जैनिज्म के रूप में जिले के गुणावां…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?