16 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया
करपी,अरवल : पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को काफी गहमागहमी देखी गई। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति देने की अंतिम तिथि आज संपन्न हो गई। अंतिम तिथि के दिन अधिकांश पैक्स अध्यक्ष करपी प्रखंड कार्यालय पहुंचे तथा दावा आपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कई पंचायत के लोगों के द्वारा दावा आपत्ति दर्ज करवाई गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी ने बताया की दावा आपत्ति प्राप्त कर लिया गया है। दावा आपत्ति की जांच की जाएगी ।जांच करने के बाद 25 तारीख को इसका प्रकाशन किया जाएगा। इन्होंने बताया कि पूरी पारदर्शिका के साथ दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। 16 नवंबर से 18 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। तथा 29 को वोट डाले जाएंगे। करपी प्रखंड में कुल 19 पैक्स है। इनमें 17 पैक्सों में चुनाव करवाया जाएगा। आईयारा एवं मुरारी पंचायत में पैक्स का चुनाव नहीं कराया जाएगा। क्योंकि इसका कार्यकाल पूरा नहीं हो रहा है।
सड़क दुर्घटना में जन वितरण प्रणाली विक्रेता गंभीर रूप से घायल
करपी,अरवल : थाना क्षेत्र के खजूरी पावर सबस्टेशन के निकट सड़क दुर्घटना में रामपुर चाय गांव निवासी जन वितरण प्रणाली विक्रेता आयुब अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुब अंसारी अपने घर से अरवल न्यायालय में तारीख पर जा रहे थे। इसी बीच सड़क के किनारे खड़े जय मंगल बीघा निवासी रंजय कुमार की गाड़ी में इनकी जोरदार ठोकर लग गई।
जिसके फल स्वरुप यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही इन्होंने एंबुलेंस भेजा तथा जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया। इनका पर टूट गया है ।सदर अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत उनकी चिकित्सा पटना के निजी अस्पताल में की जा रही है।
मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल
अरवल – स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था गया मुख्य मार्ग एस एच 69 पर कुर्था डीह के समीप सड़क दुर्घटना में मकान निर्माण करने वाले एक मिस्त्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था वाला निवासी मो0 ग्यास अंसारी उर्फ गोरख मिस्त्री जो राजमिस्त्री का कार्य कर अपने घर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही।
बाइक सवार युवक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट