By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पुलों के बाद अब सरकारी फंड से बन रही पैक्स गोदाम की दीवार गिरी, 5 मजदूर दबे

Amit Dubey
Last updated: October 22, 2024 3:08 pm
By Amit Dubey 463 Views
Share
3 Min Read
पैक्स गोदाम, दीवार गिरी, 5 मजदूर दबे, सरकारी फंड, निर्माण, सहरसा
SHARE

बिहार में लगातार गिर रहे पुलों के बाद अब सरकारी फंड बन रही पैक्स गोदाम की एक दीवार के गिरने की खबर है। गिरी दीवार में दबकर वहां काम कर रहे 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बीती देर शाम सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पामा पंचयात स्थित वार्ड नंबर 10 की है। यहां सरकार से मिले लाखों के फंड से पैक्स गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। अचानक बनाई जा रही पैक्स गोदाम की दीवार गिर पड़ी जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

Contents
बिना गड्ढे को भरे शुरू कर दिया निर्माणअनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपक्या कहना है पैक्स अध्यक्ष का
- Advertisement -

बिना गड्ढे को भरे शुरू कर दिया निर्माण

घटना तब हुई जब निर्माणाधीन भवन में प्लास्टर के लिए बांस-बल्ला बांधा जा रहा था। ग्रामीणों ने निर्माण मैटेरियल में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गोदाम का निर्माण जिस जमीन पर कराया जा रहा है, वहां एक बहुत बड़ा गड्ढा था। इस गड्ढे को भरे बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। यही नहीं, निर्माण में भी घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया जिससे उस भाग पर दबाव बनने से दीवार अचानक गिर गई।

अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप

ग्रामीणों ने पैक्स गोदाम के निर्माण में अनियमितता बरतने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रखंड के अफसरों को इसकी सूचना दी थी। लेकिन किसी ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने बताया कि बन रहे पैक्स गोदाम में बडे़ पैमाने पर अनियमितता बरती गई। बताया जाता है कि पामा पैक्स अध्यक्ष की देखरेख में कुछ माह पहले ही इस पैक्स गोदाम का निर्माण करवाया शुरू कराया गया था। निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी के कारण निर्माणाधीन गोदाम का एक हिस्सा गिरकर ध्वस्त हो गया।

क्या कहना है पैक्स अध्यक्ष का

इधर ग्रामीणों के आरोपों और दीवार गिरने की घटना पर जब पूछा गया तो पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी जमीन के अभाव में एक गड्ढे में ही ग्रेड बीम देकर भवन निर्माण कराया जा रहा था। दीवार की ऊंचाई 26 फीट हो गई। लगभग सात फीट मिट्टी डाला गया था। इसी बीच हुई बारिश में ग्रेड बीम की मिट्टी हट गई तो उसे प्लाई आदि से रोका जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्माण के नाम पर कुछ स्थानीय लोग पैसे की मांग कर रहे थे। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जब किसी को पैसा नहीं दिया तो दीवार को धक्का देकर गिरा दिया गया। दो दिन से प्लास्टर हो रहा था। दीवार का पटवन भी किया गया था। अनियमितता की कोई बात नहीं है।

- Advertisement -
TAGGED: 5 मजदूर दबे, दीवार गिरी, निर्माण, पैक्स गोदाम, सरकारी फंड, सहरसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

सहरसा। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में मोबाइल चोरी के आरोप को…

By Swatva
कटिहार, टक्कर, कार, बस, 35 घायल, 12 नाजुक
दुर्घटना

कटिहार में कार से टकरा कर पलटी मजदूरों से भरी बस, 35 घायलों में 12 की हालत नाजुक

कटिहार के कोढ़ा थानांतर्गत जुराबगंज में NH-31 पर आज शनिवार तड़के 3…

By Amit Dubey
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
दुर्घटना

पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा

राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास अवस्थित बिस्कोमान भवन में आज…

By Amit Dubey
ईंजन, बोगी, आगे दौड़ा, किशनगंज, गरीब नवाज एक्स.
दुर्घटना

बोगियां छोड़ आगे दौड़ गया गरीब नवाज एक्स. का ईंजन, किशनगंज में अफरातफरी

किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?