गोपालगंज : जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में बेख़ौफ़ अज्ञात युवक ने पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को गोली चला दिया। इस घटना में विशाल सिंह से मिलने आये एक युवक को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन, पुलिस ने सूझ बूझ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुशवाहा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को जान से मारने की नियत से पहले से घात लगाए अपराधियों ने विशाल सिंह पर गोली चला दी। बाल बच गए गोली उनके कान को छूटे हुए उससे मिलने आए युवक गुलाम हुसैन बुरी तरह से जख्मी हो गया। गोली युवक के पेट में लग गई। आनन् फानन में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। जहाँ से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
वहीँ, पुलिस ने घटना की नाजुकता को समझते हुए सूझ-बुझ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश कुशवाहा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से हथियार और एक खोखा बरामद किया है। जख्मी युवक मांझागढ़ निवासी स्वर्गीय बादशाह मियां के बेटे गुलाब हुसैन है। उसने अपने बायां में बताया कि भैया जैसे ही कैदी के गाडी से बहार निकले वैसे ही युवक ने गोली चला दिया और हम पास में ही खड़े थे।