कुर्था,अरवल। स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में पटना से बोधगया तक निकली न्याय यात्रा का किंजर में रिसीव करते हुए कुर्था एवं वंशी के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसमें जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष निसार अख्तर ने अरवल से किंजर तक यात्रा में शामिल हुए उसके बाद कुर्था कांग्रेस कमिटी को यात्रा की जिम्मेदारी सौपीं गई शनिवार के देर रात्रि कुर्था पहुंची पद यात्रियों का रात्रि विश्राम कुर्था में ही हुआ। रविवार के सुबह चौथे दिन न्याय पद यात्रा के शुभारंभ मुबारकपुर गांव से किया गया। यात्रा के पूर्व कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण कुर्था कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष रामविनय सिंह यादव ने किया।
कांग्रेस सेवा दल के द्वारा पटना से निकली न्याय यात्रा में सेवा दल के बिहार प्रदेश के मुख्य संगठक प्रो संजय यादव, सेवा दल के महिला प्रकोष्ठ के मुख्य संगठक रुचि सिंह,प्रदेश प्रभारी मो अफरोज खां सहित कई नेता कार्यकर्ता शामिल थे। रविवार को एस एच 69 से न्याय यात्रा के पद यात्रियों का जत्था कुर्था के विभिन्न मार्गों से होते हुये बोध गया के लिये रवाना हुआ। जहां स्थानीय कांग्रेस कमिटी ने अरवल गया सीमा क्षेत्र तक यात्रा में शामिल हुए जिसमें कुर्था बाजार एवं मानिकपुर बाजार में आमलोगों का भरपूर समर्थन मिला।न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के नेताओं ने कई जगह पर नुक्कड़ सभा किया।
कुर्था बस स्टैंड में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिहार की जनता को मौजूदा सरकार ठगने का काम कर रही है बिहार की जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है इसमें इंजीनियर्स का अभी अहम रोल है। हमलोगों ने पहले भी स्मार्ट मीटर की जांच की मांग की थी और आज भी बिहार की जनता के लिए खड़े हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर सूबे के बिजली उपभोक्ताओं के लिये धोखा है। केंद्र व राज्य के डबल इंजन की सरकार कारपोरेट घरानों को मदद पहुंचाने के लिये इस तरह का निर्णय लिया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से आम विद्युत उपभोक्ता परेशान है।उनका आर्थिक दोहन किया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार गरीब विरोधी है। बिजली दरों में बेतहासा वृद्धि कर आम लोगो को परेशान कर रही है। स्मार्ट बिजली मीटर ने हर व्यक्ति को परेशानी में डाल दिया है बिजली बिल सामान्य से डेढ़ गुना अधिक हो गया है गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक संकट में डाल रहा है मीटर के रीडिंग में भी गड़बड़ी है हमारी मांग है कि जल्द वापस लिया जाए। न्याय पद यात्रा में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कुर्था रामविनय सिंह यादव,कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष कुर्था असलम अंसारी, वंशी प्रखंड अध्यक्ष मो कैफ, उपाध्यक्ष पुण्यदेव सिंह, खुर्शीद आलम, चीकू कुमार ,रंजीत तिवारी, राजेश यादव आदि शामिल थे।
चांदनी कुमारी की रिपोर्ट