नवादा : सदर प्रखंड भदोखरा पंचायत की मुखिया बेबी देवी के पति अशोक रविदास के पिता 100 वर्षीय प्रेमन दास के निधन पर अंतिम दर्शन को लेकर उनके पैतृक गांव भदोखरा में शुभचिन्तकों का पहुंचना जारी है। अशोक रविदास ने बताया कि उनके पिता का निधन रविवार को नवादा अवस्थित आवास पर हो गया जहां से उन्हें भदोखरा गांव में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि पिता का मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिलता रहा है जिनके बदौलत ही हम आज जनता की सेवा कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी कमी हमेशा उन्हें खलती रहेगी। लेकिन जीवन के आवागमन के चक्र से कोई भी छुटकारा नहीं पा सकता है। जो आया है, उन्हें जाना ही पड़ेगा। मुखिया बेबी देवी ने कहा कि पिता की सेवा का मुझे मौका मिला। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि उनके जैसे पिता की सेवा करती रही। अचानक हम लोगों को छोड़कर चले जाने से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार बच्चे सभी मिलकर उनकी सेवा तन मन से करते थे जिससे उन्हें आनंद की अनुभूति होती थी। अब उन्हें सेवा करने का मौका नहीं मिलेगा। जिससे वे काफी दुखी हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ग्रामीणों ने शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भईया जी की रिपोर्ट