करपी,अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपूर मंडल के धर्मपुर गांव में भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान का कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रिंकू कुमारी ने किया जबकि संचालन रामजन्म शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाली है।
इस अभियान के तहत हम सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ता अपने परिश्रम से पूर्ण करने का काम करेंगे। देश में भारतीय जनता पार्टी की 10 वर्षों से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है। सरकार के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाकर उन्हें अपना सदस्य बनना हम सबों का दायित्व है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रत्येक बूथ पर जो 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है उसे पूरा कर हम भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाए रखने का काम करेंगे। भारत को परम वैभव पर पहुंचने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सदस्यता सह प्रभारी श्री वीरेंद्र शर्मा जी ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा से इस कार्य को पूर्ण करने में अपना बहुमूल्य समय दें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के महामंत्री कुर्था विधानसभा के प्रभारी कुशवाहा चंदन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां की समान है और मां की सेवा देश की सेवा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री माधव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आमोद तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार एवं मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सभी शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट