अरवल- किशनगंज-पूर्णिया से विधान परिषद के सदस्य व बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण भट्ट हर्ष जताते हुए बधाई दी है। भाजपा नेता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिलीप जायसवाल संगठन में लम्बे समय से काम करते आ रहे हैं।
भाजपा नेता ने बताया कि उनके नेतृत्व में आने वाला बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा संपूर्ण सीट पर जीत दर्ज करेगी, साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगे। मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
भाजपा ही ऐसा संगठन है कि छोटे से कार्यकर्ता को प्रखंड से लेकर प्रदेश तक की जिम्मेवारी मिलती है। जयसवाल संगठन में जिलास्तर से लेकर प्रदेश के कोषाध्यक्ष के रूप में संगठन में काम करने का अनुभव प्राप्त किए हुए हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट