समस्तीपुर के रोसड़ा में आज गुरुवार की सुबह निगरानी विभाग की एक टीम ने वहां तैनात डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर छापेमारी की। आज सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों में पुलिस बल के साथ पहुंची निगरानी टीम ने डीसीएलआर के सरकारी आवास पर अचानक दबिश दी और दस्तावेजों तथा संपत्ति से जुड़े कागजातों की जांच के साथ ही पूरे घर की सघन तलाशी ली। निगरानी टीम द्वारा सरकारी अधिकारी के आवास पर छापे की खबर फैलते ही पूरे रोसड़ा अनुमंडल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पहुंची निगरानी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ सरकारी आवास में दाखिल हुई। टीम के पहुंचते ही आवास के अंदर सं बंद कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान डीसीएलआर कंचन कुमारी झा सरकारी आवास के अंदर ही मौजूद थी। हालांकि निगरानी की तरफ से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है। यह भी नहीं पता चला है कि छापेमारी में अब तक क्या-क्या मिला है। निगरानी टीम दो वाहनों में रोसड़ा भूमि सुधार उप समाहर्ता के सरकारी आवास पहुंची थी। टीम के साथ लोकल पुलिस बल भी मौजूद था। फिलहाल छापेमारी कितने समय तक चलेगी और टीम किन दस्तावेजों या सामानों की जांच कर रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
खबर है कि छापेमारी वक्त डीसीएलआर कंचन कुमारी झा अपने सरकारी आवास के अंदर ही मौजूद हैं। उनसे छापेमारी दल के अफसर पूछताछ में लगे हैं, परंतु इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रोसड़ा प्रशासनिक महकमे में इस छापेमारी को लेकर तरह—तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। लेकिन बड़ा सवाल है कि आखिर डीसीएलआर के सरकारी आवास को जांच के लिए क्यों चुना गया? कार्रवाई किसी शिकायत, जांच या अन्य मामले से जुड़ी है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी विभाग की ओर से नहीं की गई है। फिलहाल रोसड़ा में डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
