नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के बनियाबिगहा बदलपुर स्थित दुर्गा मंडप परिसर में दुर्गापूजा के अवसर पर रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मांगो सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के दिन संध्या से शुरू होगा, जो 19 अक्टूबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को संध्या में रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामलीला के मंचन के लिए दरभंगा की प्रसिद्ध श्री शंकर आदर्श नाट्य कला के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कलाकारों द्वारा रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। दुर्गापूजा समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।
भईया जी की रिपोर्ट