नवादा : जिले में पीडीएस में भ्रष्टाचार चरम पर है। खासकर रजौली का तो कहना ही क्या। हाल ही में हसुआ विधायक अनिल सिंह की शिकायत पर राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा की गयी जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कई के विरुद्ध कार्रवाई तो का कई पर कार्रवाई शेष रहने के बावजूद सुधार तो दूर भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। खासकर रजौली एसडीएम का कार्यकलाप संदेह के घेरे में है। यहां तक कि एक ही मामले में दोरंगी नीति से पीडीएस विक्रेता भी हतप्रभ हैं।

एक ही मामले में एक पर इतनी तेजी से कार्रवाई तो दूसरे में डेढ़ महीने बाद भी जांच तक नहीं। ऐसा इसलिए कि एक उच्च जाति का तो दूसरा? दोनों पर समान आरोप। अंत्योदय राशन कार्ड में हेराफेरी कर अपने परिवार के नाम करा हेराफेरी का। जाहिर है ऐसा एसडीएम व आपूर्ति अधिकारी के बगैर हो नहीं सकता। यानी चोर चोर—- अब सबसे बड़ा सवाल आखिर दूसरे मामले में कार्रवाई कबतक? पूछ रही आम जनता। जबाव तो देना होगा, आज नहीं तो कल।
भईया जी की रिपोर्ट
