By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे चोर, सोरहा मोड़ व दरमनियां बाजार में चोरी से दहशत

Swatva
Last updated: August 24, 2026 4:47 pm
By Swatva 5 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। चोर मुख्य रूप से बंद घरों व दुकानों को निशाना बना रहे हैं। अकेले गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों के अंदर तीन दुकानों समेत सात घरों कुल चोरी की दस घटनाएं घटित होने के बावजूद पुलिस की तंद्रा भंग नहीं हो रही है। सोरहा मोड़ के समीप एक बंद घर का ताला तोड़कर नगद रुपये और आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। दूसरी ओर दरमनियां बाजार में भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। इस दौरान एक घर में सो रही महिला को धमकाते हुए नगद रुपये लूट लिये।

Contents
पत्नी के साथ देवघर गया था गृहस्वामी45 हजार रुपये नकद व जेवरात की हुई चोरीदीवार फांद घर में घुसे चोर, शोर मचाने पर धमकाया
- Advertisement -

पत्नी के साथ देवघर गया था गृहस्वामी

सोरहा मोड़ के समीप गृहस्वामी दीपक कुमार पूजा-अर्चना के लिए देवघर गए हुए है। घर में ताला लगा हुआ था, जबकि उनके नाना-नानी घर की देखभाल कर रहे थे। सोमवार की सुबह जब परिजन घर खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला बदला हुआ देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने बदले हुए ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो चोरी की घटना सामने आयी। घर के अंदर दो कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखे सामान पूरी तरह बिखरे पड़े थे। चोरों ने घर के सामान को तीतर-बितर कर अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी ली थी।

45 हजार रुपये नकद व जेवरात की हुई चोरी

गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर में रखे करीब 45 हजार रुपये नगद तथा लगभग एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में दीपक कुमार के भाई द्वारा गोविंदपुर थाना में आवेदन दिया है। इधर, दरमनियां बाजार स्थित स्वर्गीय रजाक मियां के घर में रात चोरी की घटना हुई। घर में सो रही महिला ने बताया कि रात करीब एक बजे दो लोग घर में पहुंचे। दोनों अपने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था। आरोप है कि चोरों ने दीवार फांद कर घर के अंदर प्रवेश किया। महिला के हल्ला करने पर चोरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

दीवार फांद घर में घुसे चोर, शोर मचाने पर धमकाया

महिला ने बताया कि चोर उसके पास रखे 1230 रुपये नगद लेकर चले गये। उस समय उसके साथ उसका सात वर्षीय पोता मौजूद था। अचानक हुई इस घटना से बच्चा डरकर रोने लगा। महिला के अनुसार, चोरों ने बच्चे को चुप कराने और बिस्किट खाने के नाम पर उसे 10 रुपये दिये। महिला ने बताया कि उनका पुत्र बाहर में मजदूरी करता है और वह 1500 रुपए खर्चे के लिए भेजा था। उसे भी चोर ले गया। बताया जाता है कि चोरों ने इसके बाद बगल में स्थित स्वर्गीय आशिक मियां के घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए और नीचे स्थित कमरे तक पहुंचे।

- Advertisement -

वहां कमरे में लगे बड़े आकार के ताले को तोड़ दिया। चोरों ने पूरे कमरे में रखे सामान को तीतर-बितर कर दिया और कीमती सामान की तलाश में घर की गहन तलाशी ली। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन से गस्ती हो रही है इसके अलावा बाइक पर सवार होकर पुलिसकर्मी रात में गस्ती कर रहे हैं। वैसे लोग जो अपने घरों को बंद कर बाहर किसी काम से जाते हैं तो पुलिस को इसकी सूचना अवश्य जरूर दें ताकि वैसे घरों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखे।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी
बिहारी समाज
स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी
बिहारी समाज
स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

निजी क्लीनिक में महिला की मौत मामले में 10 हिरासत में, जांच टीम गठित करने की तैयारी

नवादा : नगर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला…

By Swatva
स्टूडेंट क्रेडिट, 4 लाख, लोन, बरकरार, CM, सम्राट चौधरी
अर्थ

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख तक लोन बरकरार, CM सम्राट चौधरी ने कर दिया क्लियर

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि 4 लाख से घटाकर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान

नवादा : जिले के हिसुआ में सर्विस रोड निर्माण की राह में…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

नवादा : सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले का शिवालय भगवान…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?