By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अज्ञात चोरों ने चार बंद घरों को निशाना बनाया

Swatva
Last updated: August 24, 2026 2:41 pm
By Swatva 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिऔना गांव में अज्ञात चोरों ने एक साथ चार बंद घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर घरों के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कोरिऔना गांव निवासी अभिषेक कुमार, पिता स्व. महेश प्रसाद, उषा देवी, पति स्व. श्यामसुंदर पांडेय, अजय पांडेय, पिता स्व. बालमुकुंद पांडेय तथा मुकेश पांडेय, पिता स्व. भागीरथ पांडेय के बंद घरों में चोरी हुई। चोरों ने सभी घरों के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिये। इसके बाद चोर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गये। गृहस्वामी अभिषेक कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य नवादा में रहते हैं। जब वे कोरिऔना अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर जाने पर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले, जबकि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे करीब पांच भर सोने के जेवरात और 46 हजार रुपये नगद गायब थे। आशंका है कि चोरों ने घर में काफी देर तक रुककर एक-एक सामान को खंगाला और कीमती सामान समेटकर फरार हुए। उषा देवी, अजय पांडेय और मुकेश पांडेय के बंद घरों से भी सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आयी है। तीनों गृहस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ बाहर रहते हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामियों ने थाली थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घरों का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटायी रही है। एक ही रात में चार बंद घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद कोरिऔना गांव के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। गृहस्वामियों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में महज एक सप्ताह के अंदर चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। करीब चार दिन पहले गोविंदपुर बाजार में भी चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अब कोरिऔना गांव में एक साथ चार बंद घरों में चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत है और लोग अपने घरों व दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, गोविंदपुर प्रखंड, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान
बिहारी समाज
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
बिहारी समाज
ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल
बिहारी समाज
फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विकास के लिए त्याग की मिसाल, सबसे पहले विधायक अनिल सिंह ने तुड़वाया अपना पुश्तैनी मकान

नवादा : जिले के हिसुआ में सर्विस रोड निर्माण की राह में…

By Swatva
बिहारी समाज

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शिवालय, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

नवादा : सावन की अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले का शिवालय भगवान…

By Swatva
बिहारी समाज

ऑपरेशन के 12 घंटे बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल

नवादा : जिले के निजी क्लीनिकों में मौत व हंगामा का सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

फर्जी चालान पर गिट्टी ढो रहा 12 चक्का ट्रक जब्त, बिना चालान बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया

नवादा : बिहार-झारखंड सीमावर्ती रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?