नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में बारह वर्षों से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया जी आर नम्बर 2382/14 टी आर नम्बर 11018/15 के वारंटी टिंकू कुमार उम्र 40 वर्ष पिता श्रवण प्रसाद ग्राम अकबरपुर ढलाव पर को गुप्त सूचना के आलोक में विधिवत उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया।
फरार वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी से वैसे लोगों में हड़कंप मच गया जो न्यायालय व पुलिस की आंखों में झोंकने का काम कर रहे हैं। वैसे लोग जमानत के लिए न्यायालय का चक्कर लगाना आरंभ कर दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट