By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

इबोला को लेकर प्रशासन अलर्ट, विदेश से लौटे 05 यात्री निगरानी में

Swatva
Last updated: July 29, 2026 2:52 pm
By Swatva 147 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। 5 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को गहन स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है। 3 यात्रियों की निगरानी की अवधि पूरी हो चुकी है और वे स्वस्थ हैं। शेष 2 यात्रियों पर भी निगरानी जारी है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी इसकी देखरेख कर रहे हैं।

- Advertisement -

इबोला वायरस के प्रकोप को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। मुख्य रूप से अफ्रीका और खाड़ी देशों जैसे विदेशों से लौट रहे जिले के कुल 05 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इबोला गाइडलाइंस के तहत गहन मेडिकल सर्विलांस अर्थात स्वास्थ्य निगरानी पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी एडवायजरी के बाद यह सतर्कता बरती जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी एवं एसीएमओ/डीएसओ डॉ. आफताब कलीम की निगरानी में जारी अभियान की देखरेख कर रहीं आईडीएसपी प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तहमीम जहां ने बताया कि इन 05 में से 03 यात्रियों की अनिवार्य 21 दिनों की सर्विलांस अवधि सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। ये तीनों यात्री पूरी तरह स्वस्थ, फिट और लक्षण-मुक्त पाए गए हैं। वहीं, शेष 02 अंतरराष्ट्रीय यात्री वर्तमान में जिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके स्वास्थ्य स्थिति का दैनिक फॉलो-अप लिया जा रहा है। ​राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने निर्देश पर सभी जिलों में सतर्कता बरती जा रही है।

डॉ. तहमीम जहां ने बताया कि इबोला प्रभावित देशों, जैसे कांगो, युगांडा आदि तथा अंतरराष्ट्रीय मार्गों से यात्रा कर बिहार लौटने वाले सभी लोगों की 21 दिनों तक लगातार ट्रैकिंग और स्वास्थ्य निगरानी अनिवार्य की गई है। ​इसी आदेश के आलोक में सिविल सर्जन डॉ. विनोद प्रसाद, एसीएमओ/डीएसओ डॉ. आफताब कलीम तथा आईडीएसपी प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तहमीम जहां की देखरेख में जिला सर्वक्षण इकाई द्वारा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को रोजाना मॉनिटरिंग के लिए टैग किया गया है। वहीं आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन ऐसे यात्रियों के स्वास्थ्य स्थिति का अपडेट किया जा रहा है। ​

- Advertisement -

आईडीएसपी प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तहमीम जहां ने बताया कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जानकारी प्राप्त होते ही हमारी टीम तुरंत सक्रिय हो जाती है। संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को रोजाना यात्री के स्वास्थ्य और शरीर के तापमान पर नजर रखने के निर्देश दिए जाते हैं। जिन 03 यात्रियों का 21 दिनों का इंक्यूबेशन पीरियड पूरा हो गया है, उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले हैं और वे पूरी तरह फिट हैं। शेष 02 यात्रियों पर नियमित नजर रखी जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. विनोद प्रसाद एवं एसीएमओ/डीएसओ डॉ. आफताब कलीम ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले में इबोला या किसी भी संक्रामक बीमारी को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सदर अस्पताल और जिला सर्वक्षण इकाई पूरी तरह मुस्तैद है तथा एसओपी के अनुसार आइसोलेशन वार्ड और रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा हो तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला सर्वक्षण इकाई को दें।

- Advertisement -

जिला सर्वक्षण इकाई द्वारा ट्रैकिंग किए गए विदेश से आए सभी 05 यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अकबरपुर के देवरा रजहत निवासी 36 वर्षीय ​मोहम्मद शहंशाह आलम कॉन्गो व केन्या से मुंबई होते हुए 25 मई को अपने गांव पहुंचे थे, जिसके बाद उन पर निगरानी शुरू हुई। हिसुआ के हदसा निवासी 38 वर्षीय ​मिथिलेश कुमार युगांडा से दिल्ली और फिर 10 मई को गांव पहुंचे। सिरदला के ढाब निवासी 41 वर्षीय ​वीरेंद्र चौधरी कांगो से मुंबई होते हुए 04 जुलाई को अपने गांव पहुंचे।

यह तीनों 21 दिनों की सर्विलांस अवधि 25 जुलाई तक पूर्ण कर चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। जबकि, रजौली बहादुरपुर निवासी 20 वर्षीय ​उपेंद्र कुमार रास अल खैमाह (यूएई) से मुंबई होते हुए 20 जुलाई को घर पहुंचे। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 10 अगस्त तक रहेंगे। साथ ही, रजौली के अंधरबारी निवासी 29 वर्षीय ​पिंटू कुमार रास अल खैमाह (यूएई) से मुंबई होते हुए 20 जुलाई को घर पहुंचे। यह भी वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इनका 10 अगस्त तक फॉलो-अप जारी रहेगा।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, इबोला वायरस, नवादा, प्रशासन अलर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुविख्यात उमानाथ मंदिर-घाट का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को भेजी अधियाचना, CM सम्राट ने दी जानकारी
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
सिरदला प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत बनाने की मांग
बिहारी समाज
स्वच्छ नवादा, स्वस्थ्य नवादा को मुंह चिढ़ा रहा नगर में फैली गंदगी का अम्बार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुविख्यात उमानाथ मंदिर-घाट का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को भेजी अधियाचना, CM सम्राट ने दी जानकारी
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
सिरदला प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत बनाने की मांग
बिहारी समाज
स्वच्छ नवादा, स्वस्थ्य नवादा को मुंह चिढ़ा रहा नगर में फैली गंदगी का अम्बार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुविख्यात उमानाथ मंदिर-घाट का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

पटना/बाढ़ : पावन सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को भेजी अधियाचना, CM सम्राट ने दी जानकारी

पटना : बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

By Swatva
बिहारी समाज

सिरदला प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत बनाने की मांग

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय बाजार से सटे तीन किलोमीटर…

By Swatva
बिहारी समाज

स्वच्छ नवादा, स्वस्थ्य नवादा को मुंह चिढ़ा रहा नगर में फैली गंदगी का अम्बार

-सफाई पर करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कों पर गंदगी ही गंगी नवादा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?