By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

छोटे नोटों और सिक्कों की आपूर्ति में कमी, बैंकिंग में आ रही बाधा

Swatva
Last updated: July 23, 2026 1:35 pm
By Swatva 179 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के बैंकिंग क्षेत्र में इन दिनों छोटे नोटों और सिक्कों की आपूर्ति में कमी से बैंकिंग में आंशिक बाधा आ रही है। हालांकि, कैश की उपलब्धता को लेकर स्थिति काफी हद तक सामान्य बनी हुई है। जिले के बैंकों में नकदी की कोई गंभीर किल्लत नहीं है और ग्राहकों की मांग के अनुसार कमोबेश पर्याप्त कैश मिल रहा है। हालांकि, बड़े नोटों की उपलब्धता के बीच दैनिक लेनदेन के लिए बेहद जरूरी सिक्के और कम मूल्यवर्ग के नोटों की आपूर्ति आवश्यकता से काफी कम हो रही है, जिससे आम जनता और छोटे कारोबारियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Contents
जिले के बैंकों में कैश संकट गहराया, मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे रुपएबैंकों की स्थितिकहते हैं अधिकारी
- Advertisement -

जिले के बैंकों में कैश संकट गहराया, मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे रुपए

जिले में सिक्कों और छोटे मूल्य के नोटों की कमी संबंधी जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन की जिला इकाई के जिला महासचिव सौरव रंजन ने कहा कि ग्राहकों की दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में सिक्कों और छोटे नोटों का पर्याप्त प्रवाह होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले के बैंकों में नकदी की ऐसी कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। मांग के अनुसार बैंकों को कैश मिल रहा है। हालांकि, ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से सिक्के और कम मूल्यवर्ग के नोट कम हैं।

रिजर्व बैंक व अधिकृत बैंकों को सिक्का वेंडिंग मशीन जैसी व्यवस्था सुनिश्चित कर नए छोटे नोट पर्याप्त मात्रा में प्रचलन में लाने चाहिए। सौरभ रंजन ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया या उसके एजेंट के रूप में कार्य करने वाले अधिकृत बैंकों को इस दिशा में तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। यदि प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और बैंक शाखाओं में सिक्का वेंडिंग मशीनें लगा दी जाएं, तो आम लोगों और व्यापारियों को खुदरा पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजकल डिजिटल लेनदेन के कारण बहुत परेशानी जैसी स्थिति नहीं रह गयी है।

बैंकों की स्थिति

सिक्कों से छोटे नोटों की कमी पूरा करने का प्रयास दूसरी तरफ, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय कुमार ने जिले की वर्तमान बैंकिंग और नकदी की उपलब्धता की स्थिति पर बताया कि नवादा में कैश का कोई संकट नहीं है। बैंकों को उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराई जा रही है। छोटे नोटों की आंशिक कमी पर बात करते हुए एलडीएम संजय कुमार ने कहा कि जिले में मांग के अनुरूप पर्याप्त कैश उपलब्ध हो रहा है। छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की जो थोड़ी-बहुत कमी महसूस की जा रही है, उसे सिक्कों के माध्यम से पाटने की लगातार कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

वैसे भी, डिजिटल लेनदेन के इस दौर में अब कैश की कमी जैसी कोई बड़ी समस्या नहीं रह गई है। एलडीएम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल पेमेंट के तहत यूपीआई, नेट बैंकिंग और कार्ड्स के बढ़ते इस्तेमाल ने नकदी पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर दिया है। आज हर छोटा-बड़ा व्यापारी और आम ग्राहक डिजिटल माध्यमों से भुगतान करना पसंद कर रहा है, जिसके कारण कैश संकट जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो पाती।

कहते हैं अधिकारी

ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे खुदरा बाजारों में आज भी नकदी का अपना महत्व है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बैंक प्रशासन जल्द ही सिक्का वेंडिंग मशीनों की व्यवस्था और नए छोटे नोटों का प्रवाह बढ़ाकर इस समस्या का पूरी तरह से समाधान कर लेगा। एलडीएम संजय कुमार का कहना है कि डिजिटल लेनदेन पर बढ़ी निर्भरता के बीच सिक्कों व छोटे नोटों की अनिवार्यता को नकारा नहीं जा सकता। इसलिए इसकी निरंतर उपलब्धता को लेकर भी बैंकों का विशेष ध्यान रहता है। सामान्य रूप से ग्राहकों को वर्तमान में कोई बड़ी परेशानी नहीं है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, बैंकिंग क्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?