By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जमीन विवाद में हैवानियत : चाचा-भतीजे के बीच बंटवारे में गौशाला फूंका, कई मवेशी झुलसे

Swatva
Last updated: July 9, 2026 3:12 pm
By Swatva 177 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले से आपसी रंजिश और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गौशाला को आग के हवाले कर दिया, जिसमें कई बेकसूर जानवर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है।

Contents
मारपीट में तीन गंभीर रूप से घायलथानेदार पर लापरवाही का आरोप, 10 बार फोन करने पर भी नहीं उठा कॉलथाने से निराश होकर एसपी के व्हाट्सएप पर भेजा वीडियोआवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
- Advertisement -

मारपीट में तीन गंभीर रूप से घायल

गौशाला में आगजनी के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हिंसक झड़प में चाचा विनोद सिंह, लक्ष्मी देवी और फ्रूटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घायल परिवार ने सीधे तौर पर भतीजे मुरारी सिंह और उसके साथियों पर मारपीट करने और जानबूझकर गौशाला में आग लगाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि विवाद लंबे समय से चला आ रहा था और पहले भी इनके बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं।

थानेदार पर लापरवाही का आरोप, 10 बार फोन करने पर भी नहीं उठा कॉल

दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पर लापरवाही के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल में अपने माता-पिता का इलाज करा रही पीड़िता फ्रूटी कुमारी ने रोते हुए पत्रकारों को बताया कि “जब गौशाला धू-धू कर जल रहा था और हमारे माता-पिता को पीटा जा रहा था, तब हमने मदद के लिए थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर कम से कम 10 बार फोन किया। लेकिन थानाध्यक्ष ने एक बार भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। लंबे इंतजार और पुलिस की बेरुखी के बाद, पीड़ित परिवार ने आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

थाने से निराश होकर एसपी के व्हाट्सएप पर भेजा वीडियो

स्थानीय पुलिस से कोई मदद न मिलने और थानाऊ पप्पू शर्मा द्वारा फोन न उठाने से निराश होकर पीड़ितों ने सीधे जिले के कप्तान का दरवाजा खटखटाया। घायलों ने घटनास्थल और अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर पुलिस अधीक्षक (SP) के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया और न्याय की गुहार लगाई लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी। गौरतलब है कि एसपी लगातार मासिक क्राइम मीटिंग्स में मातहतों को सख्त निर्देश देते रहे हैं कि जनता की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में इस घटना ने सीधे तौर पर एसपी के दावों और निर्देशों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

- Advertisement -

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस बावत थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर मारपीट की बात सामने आई है। उन्होंने फोन न उठाने के आरोप पर सीधे तौर पर कुछ न कहते हुए यह दलील दी कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही मामले की गहन जांच की जाएगी, आगजनी की वजहों का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: Nawada khaba, nawada live, Nawada news, nawada updates, जमीन विवाद, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेर प्रखंड की टेरी पंचायत में 14 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर
बिहारी समाज
खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान
बिहारी समाज
वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेर प्रखंड की टेरी पंचायत में 14 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर
बिहारी समाज
खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान
बिहारी समाज
वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा अरवल प्रखंड अंतर्गत प्रतिवर्ष…

By Swatva

राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेर प्रखंड की टेरी पंचायत में 14 अक्टूबर को लगेगा विशेष शिविर

अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार जिले में आमजनों की…

By Swatva

खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान

नवादा : पॉलिटेक्निक कॉलेज नवादा में संस्थान के स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

नवादा : जिले के पकरीबरावां क्षेत्र में दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?