By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

ईंट-भट्ठा संचालकों को चेतावनी, 07 मार्च तक जमा करें राशि, अन्यथा होगी कार्रवाई 

Swatva
Last updated: March 1, 2025 11:14 am
By Swatva 450 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : समेकित रॉयल्टी (स्वामिस्व) का भुगतान किये बिना अवैध रूप से ईंट-भट्ठा का संचालन करने वाले संचालकों पर गाज गिर सकती है। खनन विभाग ने 07 मार्च तक स्वामिस्व की राशि का भुगतान स्थानीय कार्यालय में नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करने पर संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनसे जुर्माना सहित राशि की वसूली की जाएगी।

- Advertisement -

विभागीय जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मात्र 50 ईंट-भट्ठा संचालकों ने ही रॉयल्टी की राशि कार्यालय में जमा करायी है। जबकि गत वर्ष 2023-24 में विभाग में जिले में संचालित 245 ईंट-भट्ठा निबंधित थे। विभाग द्वारा राशि वसूली को लेकर जिले में अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में बिना रॉयल्टी दिये ईंट-भट्ठा का संचालन करने वालों के वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

नवम्बर में भुगतान का है प्रावधान

ईंट-भट्ठा के संचालन की अवधि अक्टूबर से जून तक निर्धारित है। इसके लिए खनन विभाग में नवम्बर में रॉयल्टी जमा करने का प्रावधान किया गया है। रॉयल्टी के रूप में 01 लाख 12 हजार 500 रुपये, आवेदन शुल्क 5000, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के रूप में 02 फीसदी यानि 2250 रुपये व आयकर के रूप में 2.06 फीसदी यानि 2320 रुपये जमा करने का प्रावधान है। 30 नवम्बर तक राशि जमा करने पर 05 फीसदी छूट का प्रावधान है। वहीं दिसम्बर में पूरी राशि जमा करने का प्रावधान है। जबकि जनवरी से विलंब शुल्क सहित रॉयल्टी भुगतान का प्रावधान है। जनवरी में 105 फीसदी, फरवरी में 110, मार्च में 115, जून में 150 व 30 जून के बाद 200 फीसदी भुगतान करने का प्रावधान है।

सात ईंट-भट्ठों से तीन जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त :- विभाग द्वारा समेकित रॉयल्टी का भुगतान नहीं करने वाले ईंट-भट्ठा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षकों सौरव गुप्ता व संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रथम चरण में पिछले दस दिनों में सात ईंट-भट्ठों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान ईंट-भट्ठों से तीन जेसीबी समेत नौ वाहनों को जब्त कर लिया गया। इनमें तीन मिक्सिंग मशीन व तीन ट्रैक्टर शामिल हैं।

- Advertisement -

छापेमारी टीम द्वारा हिसुआ के जेएमएस ब्रिक्स उद्योग पर छापेमारी कर 01 ट्रैक्टर, परना डाबर थाना क्षेत्र में स्थित जेपीवाई ब्रिक्स से 01 जेसीबी तथा पीकेसी ब्रिक्स से 01 ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं मुफस्सिल के स्टार लक्ष्मी ब्रिक्स से 01 ट्रैक्टर, नरहट के पूजा ब्रिक्स से 01 जेसीबी व 01 मिक्सिंग मशीन तथा नारदीगंज के पीबीएफ ब्रिक्स से 01 मिक्सिंग मशीन व आरोही ब्रिक्स से 01 मिक्सिंग मशीन व 01 जेसीबी जब्त की गयी।

अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। अब तक सात ईंट-भट्ठों पर छापेमारी कर नौ वाहनों को जब्त किया जा चुका है। ईंट-भट्ठा संचालकों को 7 मार्च तक रॉयल्टी का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूल की जाएगी। प्रत्यय अमन, जिला खनन पदाधिकारी, नवादा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बांकीपुर, भाजपा, प्रत्याशी, नामांकन, NDA, वरिष्ठ नेता
बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, NDA घटक दलों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
युवक, शव, JDU, विधायक, अनंत सिंह, आवास, गहरे जख्म, चेहरा, चोट
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला युवक का फेंका हुआ शव, गहरे जख्म और चेहरे पर चोट के निशान
अपराध बिहारी समाज
रोहिणी, भड़की, RJD, सारण, निष्कासन, संजय यादव, सुनील सिंह, निशाना
RJD के इस नेता के निष्कासन पर ​भड़की रोहिणी, संजय यादव..सुनील सिंह को खूब सुनाया
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
EOU, छापेमारी, एक्साइज, इंस्पेक्टर, 5 ठिकाने, पटना, मुंगेर, सिवान
एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना, मुंगेर और सिवान में रेड
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बांकीपुर, भाजपा, प्रत्याशी, नामांकन, NDA, वरिष्ठ नेता
बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, NDA घटक दलों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
चुनाव देश-विदेश राजनीति राजपाट
युवक, शव, JDU, विधायक, अनंत सिंह, आवास, गहरे जख्म, चेहरा, चोट
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला युवक का फेंका हुआ शव, गहरे जख्म और चेहरे पर चोट के निशान
अपराध बिहारी समाज
रोहिणी, भड़की, RJD, सारण, निष्कासन, संजय यादव, सुनील सिंह, निशाना
RJD के इस नेता के निष्कासन पर ​भड़की रोहिणी, संजय यादव..सुनील सिंह को खूब सुनाया
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
EOU, छापेमारी, एक्साइज, इंस्पेक्टर, 5 ठिकाने, पटना, मुंगेर, सिवान
एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना, मुंगेर और सिवान में रेड
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
युवक, शव, JDU, विधायक, अनंत सिंह, आवास, गहरे जख्म, चेहरा, चोट
अपराध

JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला युवक का फेंका हुआ शव, गहरे जख्म और चेहरे पर चोट के निशान

राजधानी पटना में मोकामा से JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के…

By Amit Dubey
रोहिणी, भड़की, RJD, सारण, निष्कासन, संजय यादव, सुनील सिंह, निशाना
देश-विदेश

RJD के इस नेता के निष्कासन पर ​भड़की रोहिणी, संजय यादव..सुनील सिंह को खूब सुनाया

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर अपनी ही…

By Amit Dubey
EOU, छापेमारी, एक्साइज, इंस्पेक्टर, 5 ठिकाने, पटना, मुंगेर, सिवान
अपराध

एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना, मुंगेर और सिवान में रेड

आर्थिक अपराध इकाई EOU ने आज सुबह—सुबह सिवान में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जितेंद्र पटेल को कार्यकर्ताओ ने पुष्पहार देकर किया स्वागत

अरवल - जनता दल यू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र पटेल को प्रदेश…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?