नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के परतोकरहरी पंचा वार्ड सदस्य साजन कुमार के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। परतोकरहरी गांव के दर्जनों व्यक्तियों ने वार्ड सदस्य साजन कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में आकर पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रदर्शन किया एवं आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय प्रधान सहायक को दिया।
आवेदन में ग्राम वासियों ने बताया कि फरवरी महीने में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया जा चुका है परंतु पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि पप्पू महतो नहीं चाहते हैं कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण परतोंशकरहरी गांव में हो।इसीलिए येन केन प्रकारेण निर्माण कार्य में अड़ंगा लगाया जा रहा है जबकि फंड आया हुआ है लेकिन खाता नहीं खोला गया।
इससे संबंधित आवेदन ग्राम वासियों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से दिया गया है जिसमें 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी गांव वाले ने दिया है। इस अवसर पर मनीष राठौर, जगपाल चौधरी, सुरेंद्र रजवार, मनीष कुमार, समेत सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट