By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जमुई में पत्नी को गैर मर्द संग रिश्ता बनाते देख खौल उठा पति, रेत दिया गला

Amit Dubey
Last updated: May 20, 2026 11:51 am
By Amit Dubey 130 Views
Share
3 Min Read
NEET, छात्रा, हॉस्टल, शव, पटना, हड़कंप
SHARE

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गंगोडीह गांव स्थित महादलित टोला में आज बुधवार तड़के अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का गला हसुए से रेत दिया। बताया गया कि पति ने रात के समय अपनी प​त्नी को एक गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था जिससे उसका खून खौल उठा और उसने इस घटना को अंजाम दिया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। पत्नी का गला रेतने के बाद पति उसके शव के साथ रात भर घर में ही बेठा रहा। सुबह होने पर इस घटना की जानकारी गांववालों को हुई जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Contents
चरित्र पर शक के चलते अक्सर होता था विवादहत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा आरोपी
- Advertisement -

चरित्र पर शक के चलते अक्सर होता था विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति गगन मांझी को अपनी पत्नी उगनी देवी के चरित्र पर काफी दिनों से शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर घर में झगड़ा और विवाद होता रहता था। बीती देर रात से लेकर बुधवार की सुबह तक भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से से आगबबूला होकर गगन मांझी ने घर में रखा हसुआ उठाया और पत्नी का गला रेत दिया। हसुए का वार इतना भयावह था कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा आरोपी

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद भी आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ। वह खून से लथपथ पत्नी के शव के पास ही चुपचाप बैठा रहा. सुबह-सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की भनक लगी, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय खैरा थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद वहां पहुची पुलिस ने शव के पास बैठे आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया है, जो पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहन जांच में जुट गई है।

TAGGED: अवैध रिश्ता, गला रेता, गैर मर्द, जमुई, पत्नी, हसुआ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक
बिहारी समाज
तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य
बिहारी समाज
व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा
बिहारी समाज
कम बारिश का संकट वैकल्पिक फसल योजना का लाभ लेने के लिए भी तैयार रहें किसान
अर्थ
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवादा स्टेशन पर एसी कोच में बढ़ी सुरक्षा, बिना टिकट यात्रियों की एंट्री पर रोक

नवादा : गया–हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बोगी में दरोगा दंपति के साथ…

By Swatva

तदर्थ कमिटी कर रहा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, चपरासी से करवाया जा रहा चुनाव प्रचार कार्य

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव आचार संहिता का…

By Swatva

व्यवहार न्यायालय में बड़ा हादसा होते होते रहा

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा होते होते रहा। न्यायालय…

By Swatva

आम के नाम पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

नवादा : आम के कारोबार की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?