By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

धनकुबेर निकला ओपन स्कूल बोर्ड का डिप्टी डायरेक्टर, देखें EOU को क्या-क्या मिला

Amit Dubey
Last updated: August 21, 2026 12:00 pm
By Amit Dubey 75 Views
Share
3 Min Read
EOU, रेड, परिवहन, अफसर, भोजपुर, दानापुर
SHARE

बिहार ओपन स्कूल परीक्षा बोर्ड के उपनिदेशक अजय कुमार के ठिकानों से अकूत दौलत का खुलासा हुआ है। EOU के मुताबिक नौकरी के करीब 21 साल में अजय कुमार सिंह को कुल सैलेरी से 1.74 करोड़ रुपये मिले। लेकिन उनके पास करीब 10 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। EOU के अनुसार अजय कुमार के बेगूसराय और पटना स्थित आवास से लगभग 25.88 लाख नकद, 51.50 लाख रुपये के गहने, 18.50 लाख जमा वाले 8 बैंक खाते और नोटों की कई गड्डियां बदामद की गईं हैं। इसके अलावा उनके नोएडा सेक्टर 142 में एक फ्लैट का भी खुलासा हुआ है जिसके लिए 60 लाख का भुगतान किया गया था।

- Advertisement -

विदित हो कि बीते दिन EOU ने ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापेमारी में करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति का पता चला है। EOU ने उनके खिलाफ 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। यह रकम उनकी ज्ञात आय से करीब 90 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। अजय सिंह के बेगूसराय में साहेबपुर कमाल के परोरा गांव स्थित पैतृक में करीब 9 घंटे तक तलाशी ली गई जिस दौरान साढ़े 15 लाख कैश बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 9.50 लाख के जेवर भी मिले। EOU को जमीन से जुड़े 11 डीड, SBI की पासबुक और करीब 5.50 लाख रुपये के आभूषण खरीद से संबंधित छह रसीदें भी मिली।

अजय कुमार सिंह मूल रूप से परोरा गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनका पैतृक घर काफी साधारण था। लेकिन समय के साथ यह आलीशान बंगले में बदल गया। करीब 13 कट्ठे में फैले इस परिसर में प्रीमियम पत्थरों और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। परिसर में कई महंगे वाहन और मशीनें भी मिली हैं। इनमें बोलेरो, दो JCB और दो ट्रैक्टर शामिल हैं। EOU अब इन वाहनों और मशीनों के कागजात की जांच कर रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि उनके पास पैतृक संपत्ति के अलावा 50 बीघा से अधिक उपजाऊ और व्यावसायिक जमीन है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार सिंह ने सरकारी सेवा के दौरान अलग-अलग समय पर जमीन और अन्य संपत्तियों में निवेश किया। वह पहले मुंगेर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यानी DPO के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग
बिहारी समाज
स्थापित होगा सिद्धाश्रम का गौरव
मंथन विचार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां 
लेटेस्ट न्यूज़
कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल जिले से पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम लेंगे भाग

अरवल - पायस मिशन स्कूल, अरवल में डॉ राहुल कुमार शैक्षिक समन्वयक…

By Swatva

कैंसर पीड़ित युवक से मिलने पहुंचीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून

-बेहतर इलाज के लिए अस्पताल निदेशक से की बात; जरूरतमंद परिवार की…

By Swatva
बिहारी समाज

फिल्म समीक्षा : “बोध” भोजपुरी सिनेमा की परिभाषा बदलती एक बेमिसाल और संजीदा कृति

- पारिवारिक मूल्य, पिता-बच्चों का रिश्ता, अकाउंटेबिलिटी और जीवन की यथार्थपरक भावनाएं…

By Swatva
लापता, छात्रा, TPS, कॉलेज, डेडबॉडी, पटना, युवक, रेलवे ट्रैक, दुबई, कॉल
अपराध

पटना में TPS कॉलेज की लापता छात्रा और युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली बॉडी, दुबई के कॉल का क्या है रहस्य?

राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर आज शुक्रवार की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?